Aaj Ka Mesh Rashifal 25 December 2025: आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा या कष्टकारी, पढ़ें मेष राशिफल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Dec 2025 6:07 AM
आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मेष राशिफल
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 December 2025: आज 25 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन में रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा. ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में मौजूद है. वहीं शनि और राहु के साथ चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान है. ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि है. देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि है. केतु सिंह राशि में है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार.
Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए व्यावहारिक सोच को मजबूत करने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत कुछ मानसिक दबाव के साथ हो सकती है. भविष्य की योजनाएं, अधूरे कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके मन में चलती रहेंगी, लेकिन यह दबाव आपको अधिक परिपक्व और संतुलित निर्णय लेने में मदद करेगा. दिन बढ़ने के साथ आपकी सोच स्पष्ट होगी और आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे.
करियर- आज आपका करियर के क्षेत्र में दिन स्थिर रहेगा. पुराने कार्यों की समीक्षा करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा. व्यवसाय में बड़े जोखिम से बचना उचित रहेगा.
धन- आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. अनावश्यक खर्च से बचें और बजट पर नियंत्रण रखें. निवेश से पहले सोच-विचार आवश्यक है.
प्रेम व संबंध- आज रिश्तों में भावनात्मक गहराई रहेगी. जीवनसाथी से खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. अविवाहित जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है.
स्वास्थ्य- मानसिक थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. पर्याप्त आराम, हल्का भोजन और समय पर नींद जरूरी है.
पारिवारिक और आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से संतुलन बना रहेगा. ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी.
आज के उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
शुभ समय: सुबह 10:30 से 12:15 बजे तक
संदेश- संयम और सोच-समझकर लिया गया निर्णय ही आज आपको सही दिशा देगा.
शुभ रंग: सिंदूरी
शुभ अंक: 6
वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










