Aaj Ka Kark Rashifal 21 March 2024: रिश्ते में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं
Aaj Ka Kark Rashifal 21 March 2024
Today horoscope आज का कर्क राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 21 मार्च 2024 horoscope in hindi: कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कर्क- आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी. मेहनत से सफलता मिल सकती है. साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी. सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं. बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें. कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है. किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है. जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है.
लव राशिफल- प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा.
हेल्थ राशिफल- आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे इसलिए सुनिश्चित करें कि आप आत्म-देखभाल का अभ्यास करें. तनाव और थकान आपको काफ़ी व्याकुल महसूस कराएंगे. शारीरिक गतिविधियों में संलग्न होना जो आपको खुशी का एहसास कराती है, बेहतर महसूस करने का सबसे अच्छा तरीका है. अपनी नींद को प्राथमिकता दें और अपने शरीर को रिचार्ज करें. अपने शरीर को अच्छे स्वस्थ भोजन से पोषण दें और भावनात्मक खान-पान से बचें. जब भी आप अभिभूत महसूस करें तो अपने प्रियजनों से भावनात्मक समर्थन लें.
शुभ अंक—3
शुभ रंग— सुनहरा
कर्क राशिफल वालों के लिए आर्थिक राशिफल
शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें.
गुरुवार को करें ये उपाय
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर केले के पेड़ की पूजा करें. केले के पेड़ की पूजा करते समय जल अर्पित करें और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें. फिर वहीं पर बैठकर भगवान विष्णु के 108 नामों का उच्चारण करें. ऐसा करने से विवाह का बाधाएं दूर हो जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










