आज का कन्या राशिफल 15 मार्च 2024: नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा
आज का कन्या राशिफल 15 मार्च 2024
Today horoscope आज का कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 15 मार्च 2024 horoscope in hindi: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कन्या-दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा. घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे. संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी. दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठायेंगे. पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा. सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें. नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा. जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा.
लव राशिफल- लव लाइफ में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें. ऐसा न हो की भटक जाएं. जाने-अनजाने सुकून तलाशने की चाह में नया रिश्ता बन जाए. ऐसे रिश्ते से बचने का प्रयास करें.
हेल्थ राशिफल- लक्ष्य का पीछा करने की गर्मी में आपका शरीर अजेय लग सकता है. शांति के क्षणों के साथ इसे संतुलित करना अनिवार्य है. यहां तक कि उग्र सिंह को भी आराम की जरूरत है. स्वस्थ आहार और आरामदायक व्यायाम को दिनचर्या शामिल करें. योग या पिलेट्स करें. माइंडफुलनेस का अभ्यास गेम-चेंजर हो सकता है. इसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बढ़िया हो सकता है.
शुभ अंक—4
शुभ रंग— ग्रे
कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा. आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्त होगी. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी. आज आप घबराएं नहीं. आपका मन आज प्रसन्न होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे.
शुक्रवार को करें ये उपाय
अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें. अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें. फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार को पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें. अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें. शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










