इनकी मानसिक परेशानी होगी दूर.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष राजकीय कार्य में अधिकारियों से मतभेद होंगे. व्यर्थ की परेशानी होगी. क्रोध-जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी. आमदनी से खर्च अधिक होगा. वृष रोजगार में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति के मांगलिक कार्य होंगे. बौद्धिक विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. विरोधियों से परेशानी. मिथुन जमीन-जायदाद संबंधी काम होगा. विद्यार्थियों के लिए समय […]
डॉ एनके बेरा
मेष
राजकीय कार्य में अधिकारियों से मतभेद होंगे. व्यर्थ की परेशानी होगी. क्रोध-जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी. आमदनी से खर्च अधिक होगा.
वृष
रोजगार में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति के मांगलिक कार्य होंगे. बौद्धिक विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. विरोधियों से परेशानी.
मिथुन
जमीन-जायदाद संबंधी काम होगा. विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.धार्मिक कार्य में रुचि होगी.शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
कर्क
मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. आर्थिक हानि व सुख शांति की हानि हो सकती है. कर्मक्षेत्र में संघर्ष की जरूरत है
िसंह
बिना कारण आप किसी प्रकार के जोखिम से परहेज रखें. कठिन परिश्रम व बुद्धि चतुराई से संकल्पित काम पूरे होंगे.भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.
कन्या
किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी. अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा. अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें.
तुला
अपनी कर्तव्यनिष्ठा व वाकपटुता से असंभव सा कार्य संभव कर सकते हैं.रोजगार में सफलता मिलेगी. नवीन योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ होगा.
वृिश्चक
चिरपरिचितों से भेंट और लाभ, भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी. प्रेम प्रसंग में सफलता, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा.
धनु
नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना बन रही है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. स्वजन मित्रों का सहयोग मिलेगा. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.
मकर
नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होगा. थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. यात्रा सुखद रहेगी.
कुंभ
मानसिक परेशानी दूर होगी. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.
मीन
गृह-भूमि-वाहन का सुख, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. बुद्धि-चतुराई से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




