इन्हें मिलेंगे भाग्योदय के अवसर....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 10 Feb 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष भूमि-भवन-वाहनादि के कार्य सफल. पुरानी समस्या सुलझेंगी. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मददगार होंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा. वृष कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
भूमि-भवन-वाहनादि के कार्य सफल. पुरानी समस्या सुलझेंगी. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मददगार होंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा.
वृष
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क
लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.
िसंह
वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. दुर्घटना होने की आशंका है. आप राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.
कन्या
आय कम व्यय अधिक होगा. मन में बेचैनी रहेगी. अपनी वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.
तुला
महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर में कोई नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
वृिश्चक
उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी व बाधा का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी होगी. परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.
धनु
भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.
मकर
बकायी रकम की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे.
कुंभ
संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे.लंबित काम निबटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




