इनके बनेंगे बिगड़े कार्य....जानें अपना राशिफल
Updated at : 09 Feb 2018 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष पुरानी चिंताओं से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी.अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. वृष वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. दीर्घकालीन योजनाओं पर धन व्यय होगा. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. मिथुन नवीन व्यापारिक योजना सफल, पद-मान-मर्यादा-यश की […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
पुरानी चिंताओं से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी.अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे.
वृष
वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. दीर्घकालीन योजनाओं पर धन व्यय होगा. कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे.
मिथुन
नवीन व्यापारिक योजना सफल, पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा व आत्मबल बढ़ेगा.
कर्क
अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें. विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. निराशा का समापन होगा. नये लोगों से आपका संपर्क होगा.
िसंह
आर्थिक-व्यावसायिक स्थितियां सामान्य रहेंगी. परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे,
कन्या
अप्रिय स्थिति का सामना होगा. कर्मक्षेत्र में अवरोध-विरोध होगा. निरर्थक भाग-दौड़ होगी. पारिवारिक अशांति, मानसिक उलझनों की वृद्धि होगी.
तुला
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
वृिश्चक
हर क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.
धनु
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में किये जा रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.
मकर
जमीन-मकान, अचल संपत्ति संबंधित काम पूरे होंगे. अभीष्ट कार्य िसद्ध होंगे, वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




