ePaper

झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानें श्रावण की सोमवारी पर कैसा रहेगा बाबा नगरी देवघर का मौसम

Updated at : 16 Jul 2023 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानें श्रावण की सोमवारी पर कैसा रहेगा बाबा नगरी देवघर का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के असर से अगले दो दिनों तक झारखंड में बारिश होने की प्रबल संभावना है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी यानी मूसलाधार बारिश होगी. जानें बाबानगरी देवघर में दूसरी सोमवारी को कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जतायी है. इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. हालांकि, सोमवार के लिए कोई विशेष अलर्ट अब तक जारी नहीं किया गया है.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि विभाग की ओर से जो मौसम की चेतावनी जारी की गयी है, उसमें आज के लिए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा पलामू, गढ़वा और इसके आसपास के इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को देवघर में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दूसरी सोमवारी को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवरिये सामान्य मौसम में बाबा की पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा समेत इन जिलों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी में कहा है कि 17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में वर्षा और वज्रपात होने के आसार हैं. 18 जुलाई से 20 जुलाई तक के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 18 और 19 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. 20 और 21 जुलाई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि इसी दिन कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड में वर्षा और वज्रपात का जारी किया येलो अलर्ट

देवघर समेत पूरे झारखंड में 18 जुलाई को होगी वर्षा

हालांकि, मंगलवार (18 जुलाई) को बाबानगरी देवघर समेत झारखंड के सभी जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. 21 जुलाई को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के साथ-साथ बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है. इसकी वजह से अगले दो दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश होगी.

18 जुलाई को फिर बनेगा साइक्लोन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 जुलाई से एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में बनता दिख रहा है, जिसके असर से आने वाले दिनों में झारखंड में बारिश होने के संकेत हैं. उन्होंने बताया कि अभी जो निम्न दबाव का क्षेत्र है, वो बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों और झारखंड से होकर गुजर रहा है, जिसकी वजह से आने वाले कम से कम दो दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, दो दिनों तक पूरे झारखंड में होगी वर्षा

झारखंड में सभी जगह गरज के साथ हुई बारिश

उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ इस वक्त गंगानगर, नरनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डालटेनगंज से गुजर रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ बारिश हुई. कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई, तो कहीं मध्यम दर्जे की. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई है. सबसे अधिक 92 मिलीमीटर वर्षा जगन्नाथपुर में हुई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रांची में दर्ज किया गया.

रांची में हुई 47.2 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 47.2 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 10.5 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 33.4 मिलीमीटर, बोकारो में 14 मिलीमीटर, चाईबासा में 23.5 मिलीमीटर, देवघर में 7 मिलीमीटर, गिरिडीह में 2 मिलीमीटर, गढ़वा में 10 मिलीमीटर, रामगढ़ में 38.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.

Also Read: झारखंड में मौसम का हाल : रांची में आंधी के साथ हुई बारिश, हिनू में कार पर पेड़ गिरने से लोग परेशान

गोड्डा का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, रांची का 33

मौसम विभाग ने बताया है कि आज सुबह 8:30 बजे तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का 34.4 डिग्री, डालटेनगंज का 35.2 डिग्री, बोकारो का 35.1 डिग्री, चाईबासा का 32.8 डिग्री, देवघर का 34.5 डिग्री, गिरिडीह का 32.6 डिग्री, गढ़वा का 34.6 डिग्री, रामगढ़ का 33.5 डिग्री और गोड्डा का 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola