रांची : रांची के राजकुमार व दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने चार जुलाई (शनिवार) को शादी की दसवीं सालगिरह (10th wedding anniversary) सादगी से मनायी. इस दौरान साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने एक दशक के सफर को लेकर रोमांटिक संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा है कि साथ रहकर प्यार के असल जादू का पता चला है. आपको बता दें कि वर्ष 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने देहरादून में साक्षी से विवाह किया था.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व साक्षा धोनी ने शनिवार को अपनी शादी की 10वीं वर्षगांठ मनायी. इन दोनों की जिंदगी में पांच वर्ष के बाद वर्ष 2015 में बिटिया जीवा आयी. महेंद्र सिंह धोनी शादी की सालगिरह पर हमेशा की तरह सोशल मीडिया से दूर रहे, लेकिन इस खास पल को यादगार बनाने के लिए साक्षी धोनी ने रोमांटिक पोस्ट करते हुए फैंस को धन्यवाद दिया.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 2000 पार
हम अपने टीम वर्क के कारण 10 साल से साथ हैं. एक-दूसरे को उनका स्पेस देते हुए हम काफी मैच्योर हुए, वहीं एक-दूसरे पर नाराज रहते हुए करीब भी आए. हमने जिस तरह चीजों की प्राथमिकता तय की, उससे हमें उनकी अहमियत पता चली. हमने कभी एक-दूसरे पर किसी चीज के लिए जबरदस्ती नहीं की. हर उतार-चढ़ाव में साथ रहने के साथ ही हमें प्यार के असल जादू के बारे में पता चला. महेंद्र सिंह धोनी व बिटिया जीवा की तस्वीर शेयर करते हुए साक्षी धोनी ने इस पल को यादगार बनाया.
साक्षी धोनी की पहली मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से एक पार्टी में हुई थी. चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साक्षी ने जानकारी दी थी कि वे दोनों बचपन के दोस्त नहीं हैं. इनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. इसके बाद ये होटल में मिले थे. शादी के बाद ही वह रांची पहली बार आयी थीं. उन्होंने यहां तक खुलासा किया था कि दोनों की उम्र में सात वर्ष का फासला है.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नये केस, 4 की मौत, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2741
महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक बनी है. इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचायी थी. धोनी की बायोपिक में उनका किरदार दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था.
Posted By : Guru Swarup Mishra

