Ranchi-Delhi Flight Fare: रांची से दिल्ली जाना हुआ महंगा, देखें किस एयरलाइन का है सबसे कम किराया

Ranchi-Delhi Flight Fare: ixigo.com के मुताबिक, दिल्ली के लिए रांची और रांची से दिल्ली के लिए विस्तारा (Vistara), गो फर्स्ट (Go First), एयरएशिया इंडिया (AirAsia India, इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स उड़ान भरती है. इनका किराया अलग-अलग दिनों में अलग-अलग होता है. साथ ही इनकी यात्रा का समय भी अलग-अलग है.
Ranchi-Delhi Flight Fare: रांची से दिल्ली जाना महंगा हो गया है. आगामी 4 दिनों के भीतर आप दिल्ली जाने की यात्रा बना रहे हैं और जाना जरूरी नहीं है, तो यात्रा को अभी टाल दें. कम से कम 1800 रुपये की बचत आप कर लेंगे. 29 सितंबर को विमानों का किराया 6,850 रुपये है, जबकि 30 सितंबर को यह बढ़कर 8,603 रुपये हो जाता है. 1 अक्टूबर का औसत किराया 6,850 रुपये है, तो 2 अक्टूबर को यह 8,288 रुपये तक पहुंच गया है. अगर आप 3 अक्टूबर को दिल्ली जाते हैं, तो आपको सिर्फ 5,975 रुपये ही देने होंगे. आपके लिए सस्ता विकल्प यह है कि आप राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) से मात्र 2,500 रुपये में और गरीबरथ (Garib Rath Express) से 1,100 रुपये से भी कम में दिल्ली पहुंच जायेंगे.
ixigo.com के मुताबिक, दिल्ली के लिए रांची और रांची से दिल्ली के लिए विस्तारा (Vistara), गो फर्स्ट (Go First), एयरएशिया इंडिया (AirAsia India, इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स उड़ान भरती है. इनका किराया अलग-अलग दिनों में अलग-अलग होता है. साथ ही इनकी यात्रा का समय भी अलग-अलग है. कुछ विमान डायरेक्ट दिल्ली के लिए उड़ान भरते हैं, तो कुछ बीच एक या दो जगह पर रुकती हैं और उसके बाद दिल्ली पहुंचाती हैं. ऐसे विमानों से यात्रा का समय बढ़ जाता है. रांची से दिल्ली की यात्रा का न्यूनतम समय 2 घंटे है, जबकि अधिकतम समय 11 घंटे.
Also Read: दिल्ली की तर्ज पर बनेगा रांची का एयरपोर्ट, झारखंड सरकार से बातचीत जारी, मिलेगी ये सारी सुविधाएंरांची से दिल्ली के लिए 29 सितंबर 2022 का एयरएशिया का किराया 37,882 रुपये है. यह उस दिन का अधिकतम किराया है. यह विमान सुबह 11:55 बजे उड़ान भरकर रात के 10:45 बजे नयी दिल्ली पहुंचायेगा. इस दिन का न्यूनतम किराया 6,850 रुपये है. विस्तारा एयरवेज का अगर आप 6,850 रुपये का टिकट कटवाते हैं, तो रात में 8:30 बजे रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट में बैठेंगे और 2 घंटे बाद 10:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर जायेंगे. विस्तारा की यह फ्लाइट डायरेक्ट दिल्ली पहुंचाती है.

अगर आप गो फर्स्ट के विमान से यात्रा करते हैं, तो आपको दिल्ली पहुंचने में 6:30 घंटे लगेंगे. किराया 8,601 रुपये देना होगा. गो फर्स्ट की एक और फ्लाइट है, जो 14:15 घंटे में रांची से दिल्ली पहुंचाती है. बीच में एक जग यह विमान रुकती भी है. इस विमान से जाने पर आप रात के 7:30 बजे उड़ान भरेंगे और सुबह 9:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे. किराया 8,601 रुपये ही देने होंगे.
इंडिगो की फ्लाइट का किराया हुआ 37,882 रुपये
एयरएशिया इंडिया के विमान से आप दो घंटे में दिल्ली पहुंच जायेंगे. इसके लिए किराया 7,869 रुपये देने होंगे. यह विमान दिन में 10:20 बजे उड़ान भरता है और 12:20 बजे दिल्ली पहुंचा देता है. इंडिगो के फ्लाइट की बात करें, तो यह 5 घंटे 5 मिनट में रांची से दिल्ली पहुंचाती है. दिन में 1:55 बजे विमान उड़ान भरता है और रात के 7 बजे दिल्ली पहुंचाता है. इसके लिए अभी किराया 8,192 रुपये लग रहा है. इंडिगो के ही विमान से दो घंटे में दिल्ली पहुंचना है, तो आपको 8,288 रुपये देने होंगे. इंडिगो के कई विमान दिन में रांची से उड़ान भरते हैं, जिसका किराया 29 सितंबर को 8,288 रुपये से 37,882 रुपये के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




