Jharkhand News: झारखंड में कब से होगी धान खरीद? 2.74 लाख किसानों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :22 Nov 2022 9:49 AM
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड में कब से होगी धान खरीद? 2.74 लाख किसानों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन

खरीफ मौसम 2022-23 में किसानों से धान खरीद को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. 15 दिसंबर से किसानों से धान का क्रय किया जायेगा. सरकार ने इस बार भी किसानों से आठ लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है

विज्ञापन

खरीफ मौसम 2022-23 में किसानों से धान खरीद को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. 15 दिसंबर से किसानों से धान का क्रय किया जायेगा. सरकार ने इस बार भी किसानों से आठ लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है. धान बिक्री को लेकर 2.74 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में किसानों ने धान बिक्री को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है.

किसान बाजार ऐप व उपार्जन पोर्टल पर अपनी जमीन संबंधी समेत अन्य जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. पिछले खरीफ मौसम में सरकार ने 1.39 लाख किसानों से 7.52 लाख टन धान की खरीद की थी. इसके एवज में सरकार की ओर से किसानों को 1552.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.

किसानों को इस वर्ष भी 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि का भुगतान किया जायेगा. इस राशि में सरकार की ओर से बोनस की राशि शामिल है. राज्य सरकार इस वर्ष किसानों को 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देगी. इस वर्ष भी लघु व सीमांत किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए धान क्रय की सीमा 200 क्विंटल निर्धारित की गयी है.

बिक्री नहीं करनेवाले किसानों का होगा सत्यापन

राज्य सरकार वैसे किसान जो पिछले तीन वर्षों से धान की बिक्री नहीं कर रहे हैं, उनका सत्यापन करायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. सरकार निबंधित किसानों को एसएमएस भेज कर धान की खरीद करेगी. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. इसके अलावा लैम्पस/पैक्स की भंडारण क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola