झारखंड में अब कोई सरकारी घोषणा नहीं, 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 को रिजल्ट

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में अब कोई सरकारी घोषणा नहीं होगी. 13 नवंबर और 20 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होगा. 23 नवंबर को रिजल्ट आ जाएगा.
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. अब चुनाव संपन्न होने तक राज्य सरकार द्वारा कोई भी नयी योजना शुरू नहीं की जा सकेगी.
चुनाव की घोषणा के साथ सरकारी घोषणाओं पर लगा प्रतिबंध
सरकारी घोषणाओं पर भी प्रतिबंध लग गया है. सरकारी पदाधिकारियों का तबादला नहीं किया जायेगा. कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल, संगठन, उम्मीदवार या अभ्यर्थी बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के राजनीतिक प्रयोजन से संबंधित सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे. लाउडस्पीकर का प्रयोग भी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक वर्जित रहेगा.
18 अक्टूबर को जारी होगी पहले चरण की अधिसूचना
भारत के चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव की घोषणा कर दी है. राज्य में दो चरणों में मतदान कराये जायेंगे. पहले चरण के लिए 43 विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को चुनाव कराया जायेगा. पहले चरण के लिए चुनाव की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी.
Read Also : अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
सभी 81 सीटों पर 23 नवंबर को एक साथ होगी मतगणना
प्रत्याशी 25 अक्तूबर तक नामांकन कर सकेंगे. 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी व 30 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. जबकि, दूसरे चरण के लिए 22 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी. नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर, स्क्रूटनी 30 अक्तूबर व नाम वापसी एक नवंबर तक होगी. सभी 81 विधानसभा सीटों की मतगणना एक साथ 23 नवंबर को होगी.
13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीट पर वोटिंग
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर.
20 नवंबर को दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम
| कार्यक्रम | फेज- 1 | फेज-2 |
| चुनाव की अधिसूचना | 18 अक्तूबर 2024 | 22 अक्तूबर 2024 |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 25 अक्तूबर 2024 | 29 अक्तूबर 2024 |
| स्क्रूटनी | 28 अक्तूबर 2024 | 30 अक्तूबर 2024 |
| नाम वापसी की अंतिम तिथि | 30 अक्तूबर 2024 | 01 नवंबर 2024 |
| मतदान | 13 नवंबर 2024 | 20 नवंबर 2024 |
| मतगणना | 23 नवंबर 2024 | 23 नवंबर 2024 |
| तिथि जिसके पूर्व चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी | 25 नवंबर 2024 |
पिछले चुनावों का वोटिंग प्रतिशत
| चुनाव का वर्ष | मतदान का प्रतिशत |
| 2019 | 65.18 प्रतिशत |
| 2014 | 66.42 प्रतिशत |
| 2009 | 56.96 प्रतिशत |
वोटर का गणित
| पुरुष मतदाता | 1,31,44,236 |
| महिला मतदाता | 1,28,99,019 |
| 18 से 19 साल के मतदाता | 11,84,150 |
| 85+उम्र के वोटर | 1,13,970 |
| ओवरसीज वोटर | 136 |
| मतदान के लिए बूथ | 29,562 |
| कुल मतदाताओं की संख्या | 2.60 |
Also Read
झारखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे ये 81 लोग, देखें 2019 में चुने गए एमएलए की पूरी लिस्ट
झारखंड विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 37 सीटों के वोट का गणित
24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




