ePaper

झारखंड का मौसम : गर्मी में सर्दी का एहसास, एक दिन में 10.6 डिग्री गिरा जमशेदपुर का पारा, जानें आपके शहर का हाल

Updated at : 01 May 2023 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का मौसम : गर्मी में सर्दी का एहसास, एक दिन में 10.6 डिग्री गिरा जमशेदपुर का पारा, जानें आपके शहर का हाल

Jharkhand ka Mausam: झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. प्रचंड गर्मी के इस सीजन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. एक दिन में तापमान 10.6 डिग्री तक घट गया है. जी हां. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है.

विज्ञापन

Jharkhand ka Mausam: झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. प्रचंड गर्मी के इस सीजन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. एक दिन में तापमान 10.6 डिग्री तक घट गया है. जी हां. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 13.2 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 0.3 डिग्री घटकर 22.7 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

रांची का तापमान 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा

राजधानी रांची में भी तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री कम हो गया है. न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. यही वजह है कि लोगों को हवा में ठंडक का एहसास हो रहा है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में आज होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, 24 घंटे में गिरेगा पारा
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम

बात डालटेनगंज की करें, तो यहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है.

पाकिस्तान का वेस्टर्न डिस्टरबेंस हरियाणा पहुंचा

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान और उसके आसपास बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा पहुंच गया है. इसके असर से 4 मई 2023 तक झारखंड में बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम केंद्र ने 2 मई से 4 मई तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. हालांकि, यह भी कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है. इसके बाद अगले तीन-चार दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में ठनका गिरने से 6 बच्चों की मौत, 3 दिनों तक वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
4 जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ा

ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन डाटा से जो आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक, गढ़वा, गुमला, लातेहार और पलामू को छोड़कर सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 9 डिग्री तक गिरकर 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है.

किस जिले में कितना गिरा तापमान

  • बोकारो में 5.9 डिग्री

  • चतरा में 1.4 डिग्री

  • देवघर में 5.8 डिग्री

  • गिरिडीह में 5.1 डिग्री

  • गोड्डा में 5.8 डिग्री

  • हजारीबाग में 2.6 डिग्री

  • खूंटी में 6.3 डिग्री

  • लोहरदगा में 1.2 डिग्री

  • पाकुड़ में 4.6 डिग्री

  • रामगढ़ में 3.6 डिग्री

  • साहिबगंज में 5.7 डिग्री

  • सिमडेगा में 6.3 डिग्री

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola