Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में आज होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, 24 घंटे में गिरेगा पारा
Jharkhand Weather Forecast Live Updates: झारखंड में मौसम बिल्कुल बदल गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. जबकि, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...
झारखंड में आज होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, 24 घंटे में गिरेगा पारा
मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक झारखंड में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं राज्य में अगले 24 घंटो में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट होगी. इसके बाद अगले तीन से चार दिन में पारा 3-4 डिग्री बढ़ सकता है.
झारखंड में कई जिलों के तापमान में गिरावट, जानें अपने जिले का पारा
झारखंड में रविवार को कई जगह बारिश और ओलावृष्टि के बाद राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट आई है. आज झारखंड में सबसे अधिकतम तापमान, 36.7 डिग्री जमशेदपुर में दर्ज किया गया है.वहीं, सबसे न्यूनतम तापमाान 18.3 डिग्री गुमला में दर्ज हुआ. आइए जानते हैं झारखंड के विभिन्न जिलों का क्या तापमान है?

राजधानी में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने एक मई के लिए राजधानी के कई इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान छत, वाहन और अन्य संपत्ति को नुकसान हो सकता है. मौसम की स्थिति देखते हुए किसान अपनी फसलों को ढंकने पर विचार भी कर सकते हैं.
गर्जन और वज्रपात हो तो बरतें एहतियात
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि गर्जन और वज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या लैंडलाइन फोन का उपयोग करने से बचें. वज्रपात बिजली के तार के माध्यम से भी रास्ता तय करती है. पेड़ के नीचे नहीं रहें. आंधी के दौरान खिड़कियों से दूर रहें. बिजली के तार के नीचे नहीं खड़ा रहें.
झारखंड में बदला हुआ है मौसम का मिजाज
झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. आसमान में बादल छाये हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई. इसके बाद से बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
