ePaper

Weather Forecast: झारखंड में होने लगा ठंड का एहसास, जानें अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 29 Oct 2023 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में होने लगा ठंड का एहसास, जानें अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू जिले के डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान उसे पड़ोसी जिला गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: मानसून की वापसी के बाद झारखंड में ठंड का एहसास होने लगा है. गुलाबी ठंड ने सूबे में दस्तक दे दी है. धूप में गर्मी है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार (29 अक्टूबर) को कहा कि झारखंड राज्य में आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम केंद्र ने यह भी कहा है कि सूबे में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. चार नवंबर तक के लिए मौसम विभाग ने अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

झारखंड का तापमान 14.9 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरा

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू जिले के डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान उसे पड़ोसी जिला गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. गढ़वा केवीके में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची का न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री से कम हो गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 15.8 डिग्री रह गया. हालांकि, अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि के बाद यह 29.6 डिग्री हो गया.

इन जिलों में बढ़ा अधिकतम तापमान

जमशेदपुर, डालटेनगंज और चाईबासा में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. चाईबासा में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है, जबकि बोकारो, डालटेनगंज और जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में कमी आई है. डालेटनगंज में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री घटा है, जबकि बोकारो थर्मल का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा है. जमशेदपुर में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, डालटेनगंज का 33.4 डिग्री, बोकारो का 29.1 डिग्री, चाईबासा का 33 डिग्री, देवघर का 30.6 डिग्री, गिरिडीह का 29 डिग्री, गढ़वा का 31.4 डिग्री, रामगढ़ का 29.7 डिग्री और गोड्डा का 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में मौसम ने ली करवट, रांची समेत इन इलाकों में बारिश, वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट

रांची का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री

इसी दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री, जमशेदपुर का 19.1 डिग्री, डालटेनगंज का 16.6 डिग्री, बोकारो थर्मल का 16.5 डिग्री, चाईबासा का 18.6 डिग्री, देवघर का 17.8 डिग्री, गिरिडीह का 18.6 डिग्री, गढ़वा का 14.9 डिग्री, रामगढ़ का 15.6 डिग्री और गोड्डा का 17.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

15-16 डिग्री के बीच रहेगा रांची का न्यूनतम तापमान

बात रांची के मौसम की करें, तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक गिर चुका है, जबकि अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री है. आने वाले चार दिनों तक उच्चतम तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान एक नवंबर को 16 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर 15 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाएगा, ऐसा मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है. इसके बाद दो नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री सेंटीग्रेड हो सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री हो जाएगा. रांची के हिनू में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जबकि टाटीसिल्वे में 28.5 डिग्री. इन दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.8 डिग्री और 15.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola