Weather Forecast: झारखंड में मौसम ने ली करवट, रांची समेत इन इलाकों में बारिश, वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मौसम ने आज शाम यकायक करवट ली और मौसम का मिजाज बदल सा गया था. झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई. कुछ इलाकों में हवाएं चलीं. इससे मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में मंगलवार की शाम को रिमझिम बारिश हुई. कुछ इलाकों में हवाएं चलीं. इससे मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखा. मौसम ने आज शाम यकायक करवट ली और मौसम का मिजाज बदल सा गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रांची, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा व बोकारो में कुछ घंटों में गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है. बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, 22 व 23 अक्टूबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार की शाम को जारी पूर्वानुमान में बताया कि रांची, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा व बोकारो में कुछ घंटों में गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: शारदीय नवरात्र में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? दुर्गा पूजा में मेला घूमनेवालों के लिए ये है Weather Forecast

रांची में मौसम ने ली करवट

मौसम ने आज शाम यकायक करवट ली और मौसम का मिजाज बदल सा गया था. झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई. कुछ इलाकों में हवाएं चलीं. इससे मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखा.

Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? ये है शारदीय नवरात्र वेदर अपडेट

गरज के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम वि‍भाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि बोकारो, गिरिडीह व हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मंगलवार की शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी थी. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया था.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मानसून की झारखंड से कब हो रही है विदाई, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में हुई कहीं-कहीं बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा 12.5 मिमी मोहम्मदगंज (पलामू) में रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड: नवरात्र में देवघर सेंट्रल जेल के आठ बंदी कर रहे मां दुर्गे की आराधना, मां चंडी का भी कर रहे हैं पाठ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola