Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 694 नये संक्रमित मिले, आधे से ज्यादा राजधानी रांची से

Updated at : 03 Apr 2021 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 694 नये संक्रमित मिले, आधे से ज्यादा राजधानी रांची से

राज्य में अबतक 125585 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 120562 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. 1115 की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 3908 एक्टिव केस हैं. इनमें आधे से अधिक 2196 एक्टिव केस रांची में हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Corona Cases In Jharkhand Today रांची : झारखंड में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. शुक्रवार को माह के सर्वाधिक 694 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें 368 केवल रांची से ही मिले हैं. राज्य के 24 में सरायकेला और चतरा ही ऐसे जिले हैं, जहां से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. अन्य सभी जिलों में धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. राज्य भर में शुक्रवार को कुल 16249 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 4.09 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. वहीं, धनबाद में एक मरीज की मौत हो गयी है. जबकि 137 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

राज्य में अबतक 125585 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 120562 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. 1115 की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 3908 एक्टिव केस हैं. इनमें आधे से अधिक 2196 एक्टिव केस रांची में हैं.

137 की रिपोर्ट निगेटिव आयी :

रांची में 44, पूर्वी सिंहभूम से 31, धनबाद से 18, बोकारो से 12,देवघर से 18, दुमका से तीन, गिरिडीह से दो, गोड्डा से तीन, गुमला से पांच, लातेहार व लोहरदगा से एक-एक, रामगढ़ से चार, साहिबगंज से नौ व पश्चिमी सिंहभूुम से चार की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

बैकलॉग में 15294 सैंपल :

राज्य भर में अबतक 5931622 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं. इनमें 5916328 की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 15294 सैंपल हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola