ePaper

Happy Birthday MS Dhoni : 39 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य दिग्गजों ने ऐसे किया बर्थडे विश

Updated at : 07 Jul 2020 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday MS Dhoni : 39 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य दिग्गजों ने ऐसे किया बर्थडे विश

Happy Birthday MS Dhoni : रांची के राजकुमार व भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज 39 वर्ष के हो गये. इस मौके पर झारखंड के मु‍ख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) समेत अन्य दिग्गजों ने धोनी को जन्मदिन (Birthday) की बधाई दी है. इन्होंने धोनी को बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया है कि आप झारखंड के गौरव हैं.

Also Read: Happy Birthday MS Dhoni : खेत-खलिहान में भी चैंपियन धौनी

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था. सबसे खास बात ये है कि इनकी जर्सी का नंबर भी 7 ही है. इन्होंने भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया है. झारखंड की राजधानी रांची की गलियों से लेकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का लंबा सफर धोनी ने तय किया है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update :
बोकारो में एक प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2863, 20 की मौत

महेंद्र सिंह धोनी की शादी वर्ष 2010 में साक्षी के साथ हुई थी. पांच वर्ष बाद यानी वर्ष 2015 में इनकी जिंदगी में बिटिया जीवा आयी. आज महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

Also Read: Weather Forecast : झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की वज्रपात की चेतावनी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले जाने वाले झारखण्ड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आपने भारतीय क्रिकेट को विश्व में नई ऊंचाई दी है. झारखंड के लिए आप गौरव हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना है. जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola