Gold Silver Rate In Jharkhand: धनतेरस में सोना चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी करने से पहले जान लें आज का रेट

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

धनतेरस में रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दुकान सज चुके हैं. कई लोग गोल्ड और सिल्वर से बनी वस्तुओं की बुकिंग बहुत पहले ही कर चुके हैं.

विज्ञापन

रांची : धनतेरस को लेकर आज झारखंड का बाजार गर्म है. ऐसे में अगर आप भी सोने और चांदी से बनी वस्तुएं खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है. रांची के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 60,170 रुपये हैं. जो कल के मुकाबले 420 रुपये कम है. वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का मूल्य 57,300 रुपये है.

जबकि चांदी का मूल्य 76,200 रुपये है, जबकि कल इसकी कीमत 76,500 रुपये थी. बता दें कि उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है. सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

Also Read: झारखंड: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा, बाजारों की बढ़ी रौनक, कितने करोड़ का होगा कारोबार?
धनतेरस को लेकर रांची में ऑफरों की बौछार

धनतेरस में रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दुकान सज चुके हैं. कई लोग गोल्ड और सिल्वर से बनी वस्तुओं की बुकिंग बहुत पहले ही कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक 30 लाख रुपये का गोल्ड सेट और 25 लाख रुपये का हीरे का सेट तनिष्क से ऑडर हो चुका है. खास बात है कि लोग निवेश की दृष्टि से गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर जोर दे रहे हैं. उनका मानना है कि कभी भी जरूरत होने पर इसे भुनाया जा सकता है. साथ ही कीमत भी बेहतर मिल जाती है. इधर, बाजार में ऑफरों की शुरुआत हो चुकी है.

BIS hallmark क्या है

BIS Hallmark एक मानक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों के लिए स्थापित किया है. यह मानक उन आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और कार्यक्षमता की गारंटी प्रदान करने के लिए है जो उन्हें पास करते हैं. जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं और आपको उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि करनी होती है, तो आपको उन आभूषणों पर BIS Hallmark दिखाई देता है. यह मानक आभूषणों के कई पैरामीटर्स को जांचकर प्रमाणित करता है, जैसे कि धातु की प्रतिशत परत, आभूषण का वजन, काटने की तकनीक, आदि. BIS Hallmark का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की पहचान करने में मदद करना है और उन्हें विश्वासनीयता और सुरक्षा की भावना प्रदान करना है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola