ePaper

Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में मिले इस साल के सर्वाधिक मामले, 1086 संक्रमित, 10 की मौत, जानें आपके इलाके की क्या है स्थिति

Updated at : 06 Apr 2021 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में मिले इस साल के सर्वाधिक मामले, 1086 संक्रमित, 10 की मौत, जानें आपके इलाके की क्या है स्थिति

रांची सितंबर 2020 की स्थिति में पहुंच गया है. एक सितंबर 2020 में रांची में सर्वाधिक 951 संक्रमित मिले थे. फिर पांच सितंबर को 656 और नौ सितंबर को 635 संक्रमित मिले थे. गौरतलब है कि सितंबर माह राज्य में कोरोना का पीक माह माना गया था. इसके बाद से संक्रमण की दर कम होती गयी थी. पर इस बार अप्रैल में ही राजधानी में कोरोना विस्फोट हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Coronavirus Update, Ranchi News रांची : राज्य भर में सोमवार को एक ही दिन में साल के सर्वाधिक 1086 संक्रमित मिले हैं. वहीं 10 मरीजों की मौत हो गयी है. इनमें रांची से तीन, पूर्वी सिंहभूम से दो, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, साहिबगंज व सिमडेगा से एक-एक मरीज की मौत शामिल हैं. वहीं, रांची में इस साल का सर्वाधिक 569 संक्रमित सोमवार को मिले हैं.

रांची सितंबर 2020 की स्थिति में पहुंच गया है. एक सितंबर 2020 में रांची में सर्वाधिक 951 संक्रमित मिले थे. फिर पांच सितंबर को 656 और नौ सितंबर को 635 संक्रमित मिले थे. गौरतलब है कि सितंबर माह राज्य में कोरोना का पीक माह माना गया था. इसके बाद से संक्रमण की दर कम होती गयी थी. पर इस बार अप्रैल में ही राजधानी में कोरोना विस्फोट हो गया है.

वहीं, एक ही दिन में 312 मरीज डिस्चार्ज भी किये गये हैं. इस समय रांची में कुल एक्टिव केस 3263 है. राज्य में अबतक कुल 128332 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 121310 की रिपोर्ट निगेटिव है. वहीं 1140 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 5882 हैं.

नये संक्रमित मिले :

बोकारो से 52, चतरा से तीन, देवघर से 26, धनबाद से 24, दुमका से 56, पूर्वी सिंहभूम से 99,गढ़वा से नौ, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से छह, गुमला से 23, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 22, खूंटी से आठ,कोडरमा व लातेहार से 20-20, लोहरदगा से 15,पाकुड़ से 18, पलामू से दो, रामगढ़ से 35, रांची से 569, साहिबगंज से 30, सिमडेगा से 11 व पश्चिमी सिंहभूम से 17. वहीं, राज्य में 438 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें 312 रांची से ही हैं.

उच्च शिक्षा विभाग में चार कर्मी मिले पॉजिटिव :

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग में दो वरीय अधिकारी व दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola