रांची में वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, नवंबर तक 97,758 बिके

Updated at : 23 Nov 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, नवंबर तक 97,758 बिके

ऑटोमोबाइल बाजार के जानकारों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में अच्छी बिक्री और लोगों की क्रय क्षमता बढ़ने का नतीजा है कि रांची में वाहनों की अच्छी बिक्री देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

राजेश कुमार, रांची

ऑटोमोबाइल बाजार से अच्छी खबर है. रांची में वाहनों की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है. पिछले साल के आंकड़े को नवंबर में ही पार कर लिया है. इससे वाहन डीलर उत्साहित हैं. रांची में एक जनवरी 2023 से 22 नवंबर 2023 तक यानी लगभग 11 माह के दौरान 97,758 वाहनों (सभी प्रकार के) की बिक्री हो चुकी है. अभी साल पूरा होने में 39 दिन बाकी है. 2022 में कुल 96,262 वाहनों की बिक्री हुई थी. जानकारों का कहना है कि इस बार वाहनों की बिक्री का आंकड़ा एक लाख को पार कर जायेगा. , झारखंड में पिछले साल की बिक्री से वर्तमान में यह 11,891 वाहन ही पीछे है.

रांची में हुई 18,927 चारपहिया की बिक्री :

रांची में इस साल नवंबर तक कुल 18,931 चारपहिया और 67,081 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल 2022 में कुल 20,601 चारपहिया और 65,534 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी. ऑटोमोबाइल बाजार के जानकारों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में अच्छी बिक्री और लोगों की क्रय क्षमता बढ़ने का नतीजा है कि रांची में वाहनों की अच्छी बिक्री देखने को मिल रही है. कई बाइक में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी लोगों को लुभा रहा है.

Also Read: रांची में 9.30 एकड़ की अवैध जमीन खरीद बिक्री मामले में पूर्व DC की भूमिका संदिग्ध, सरकार ने दिये जांच के आदेश
वर्षवार रांची में निबंधित वाहनों का आंकड़ा

वर्ष संख्या

2023 (22 नवंबर तक) 97,758

2022 96,262

2021 90,586

2020 94,874

2019 1,09,524

वर्षवार झारखंड में निबंधित वाहनों का आंकड़ा

वर्ष संख्या

2023 (22 नवंबर तक) 4,79,286

2022 4,91,177

2021 4,70,456

2020 4,82,921

2019 5,58,656

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola