ePaper

श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से झारखंड में खुशी की लहर, जले राम नाम के दीये, जगह-जगह बंटी मिठाइयां

Updated at : 06 Aug 2020 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से झारखंड में खुशी की लहर, जले राम नाम के दीये, जगह-जगह बंटी मिठाइयां

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालयों में दीये जलाये. भाजपा नेताओं ने कहा है कि वर्षों पुराना संघर्ष खत्म हुआ है़ भारत के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ है़ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व पीवी नरसिंहा राव की भूिमका की चर्चा की. वहीं माले ने धार्मिक अनुष्ठान में पीएम के शामिल होने पर सवाल उठाये.

विज्ञापन

रांची : श्री रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को हजारों दियों की रोशनी से जगमग किया गया. शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में घी से भरे दीये जलाये. इस दौरान भाजपा कार्यालय के आस-पास की सड़कों में राम पताका से पूरी तरह से पाट दिया गया था. इसके अलावा नजदीकी चौक – चौराहों को भी विशेष रूप से सजाया गया था. बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय में दीप जला कर खुशियां मनायी.

स्मरण व नमन करने का दिन : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है़ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है़ मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो इसके लिए रामभक्तों ने लंबा संघर्ष किया है़ यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी है़ यह दिन उन्हें भी स्मरण और नमन करने का दिन है़ आज समस्त देश के लिए गौरव का पल है़

भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ो भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का पूजन हुआ़ भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और चेतना हैं राम है़ं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन भारत की सांस्कृतिक चेतना का मूर्त रूप है़ भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, सांस्कृतिक चेतना का जीवंत स्वरूप है़

भावना व संस्कृति का प्रतीक है : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पांच अगस्त ऐतिहासिक दिन ह़ै वर्षों से देश व विदेश में रह रहे भारतवासियों को इस दिन का इंतजार था़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास कर सपने का साकार किया है़ पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है़ हर तरफ खुशी की लहर है़ भारत का आज नया सांस्कृतिक उत्थान हुआ है़ राम मंदिर राष्ट्रीय भावना और संस्कृति का प्रतीक है़ राम मंदिर के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है़ हमारी पीढ़ी ने भी संघर्ष किया है़ आज लाखों कार सेवकों में खुशी की लहर है़

देश के लिए नये स्वर्णिम व गौरवशाली युग की शुरुआत : बाबूलाल – भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक नये स्वर्णिम व गौरवशाली युग की शुरुआत है़ आज का ऐतिहासिक दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर इतिहास रचा है़

भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री ने भारतवासियों की श्रद्धा व आस्था का सम्मान किया है़ अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता और समरसता का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है़ भगवान राम संपूर्ण भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रतीक है़ं लगभग 500 साल के अथक इंतजार के बाद यह स्वर्णिम लम्हा आना हर भारतीय के लिए गौरव का पल है़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola