ePaper

रांची में डीजल ऑटो के 11 रूट का भाड़ा हुआ निर्धारित, जानें कितनी होगी आपकी जेब ढीली

Updated at : 27 Nov 2020 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में डीजल ऑटो के 11 रूट का भाड़ा हुआ निर्धारित, जानें कितनी होगी आपकी जेब ढीली

Jharkhand news, Ranchi news : राजधानी रांची में डीजल ऑटो के 11 रूटों का भाड़ा निर्धारित हुआ है. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के सदस्यों और ऑटो मालिकों की उपस्थिति में भाड़ा निर्धारित किया है. महासंघ ने इससे पहले पी राजधानी रांची के कई रूटों का भाड़ा निर्धारित किया था, लेकिन इस बार छूटे हुए रूटों का भाड़ा निर्धारित किया है. आप भी जानें किस रूट का कितना ऑटो भाड़ा हुआ तय.

विज्ञापन

Jharkhand news, Ranchi news : रांची : राजधानी रांची में डीजल ऑटो के 11 रूटों का भाड़ा निर्धारित हुआ है. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के सदस्यों और ऑटो मालिकों की उपस्थिति में भाड़ा निर्धारित किया है. महासंघ ने इससे पहले पी राजधानी रांची के कई रूटों का भाड़ा निर्धारित किया था, लेकिन इस बार छूटे हुए रूटों का भाड़ा निर्धारित किया है. आप भी जानें किस रूट का कितना ऑटो भाड़ा हुआ तय.

11 रूटों के भाड़ा निर्धारित होने के दौरान झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव, सचिव शिशिर खलखो, कार्यकारी सदस्य अमर मुंडा, आनंद वर्मा, पप्पू सिंह के अलावा ऑटो चालक भी उपस्थिति थे.

किस रूट का कितना निर्धरित हुआ भाड़ा

रांची रेलवे स्टेशन से बूटी मोड़ तक
रूट : भाड़ा (रुपया प्रति व्यक्ति)

रांची स्टेशन से बूटी मोड़ : 50
रांची स्टेशन से कोकर : 35
रांची स्टेशन से कांटा टोली : 20

Also Read: लालू यादव के बीजेपी विधायक को फोन करने के मामले में झारखंड जेल आईजी ने दिये जांच के आदेश

कचहरी व काटां टोली से नामकुम तक
रूट : भाड़ा (रुपया प्रति व्यक्ति)

कचहरी से क्रॉसिंग : 25
कचहरी से नामकुम : 30
कचहरी से बरगांवा सिदरौल : 35
कांटा टोली से बरगांवा सिदरौल रामपुर : 25
कचहरी से ईसीएचआरसीएच : 30

10 माइल से कचहरी तक
रूट : भाड़ा (रुपया प्रति व्यक्ति)
10 माइल से कांटा टोली : 45
सिंह मोड़ से तुपुदाना : 14
तुपुदाना से कांटा टोली : 40
हटिया से बिरसा चौक : 15
हटिया से राजेंद्र चौक : 24
हटिया से सिरम टोली : 27

रातू रोड से रेलवे स्टेशन तक
रूट : भाड़ा (रुपया प्रति व्यक्ति)
रातू रोड से बहु बाजार सिरम टोली : 30
रातू रोड से रांची रेलवे स्टेशन : 40
जेल मोड़ से रांची रेलवे स्टेशन : 35
आईटीआई से रांची रेलवे स्टेशन : 55
पिस्का मोड़ से कचहरी : 20
पिस्का मोड़ से लालपुर : 25
पिस्का मोड़ से कांटा टोली : 30
पिस्का मोड़ से बहू बाजार : 40
पिस्का मोड़ से रांची रेलवे स्टेशन : 50

Also Read: JAC 8th Board Result 2020 : करीब 41 हजार स्टूडेंट हुए पास, 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स के साथ रिजल्ट हुआ जारी

कांटा टोली से टाटीसिल्वे गोंदली पोखर तक
रूट : भाड़ा (रुपया प्रति व्यक्ति)
कांटा टोली से गोंदली पोखर हेसल मिलन चौक : 40
कांटा टोली से टाटीसिल्वे महिलौंग : 30
कांटा टोली से सेनेटोरियम : 25
कांटा टोली से आरा गेट नामकुम स्टेशन : 20
गोंदली पोखर से हेसल मिलन चौक : 10
गोंदली पोखर से कैंब्रिज स्कूल : 15
गोंदली पोखर से टाटी बस्ती टाटी चौक : 20
गोंदली पोखर से महिलौंग : 25
गोंदली पोखर से सेंटरियम आरा गेट : 30
गोंदली पोखर से नामकुम कांटा टोली : 40

इस संबंध में प्रदेश सचिव शिशिर खलखो ने कहा कि इन 11 रूटों के डीजल ऑटो का भाड़ा निर्धारित होने से कुछ चालकों द्वारा यात्रियों से मनमानी किराया वसूलने की शिकायत मिल रही थी. इसके अलावा यात्रियों से ऑटो चालक मनमानी किराया ना वसूले, इसके लिए महासंघ ने रांची रेलवे स्टेशन की एक नयी कमेटी बनायी है. इसके तहत रांची रेलवे स्टेशन मार्ग के अध्यक्ष भोला सिंह, उपाध्यक्ष साहिल महतो, सचिव वरुण प्रसाद, अजय कुमार, अंकित सिंह, कोषाध्यक्ष वैभव सिंह, संगठन मंत्री निलेश कुमार व विक्की कुमार, सलाहकार मंत्री राहुल कुमार व रिंकू सिंह, मीडिया प्रभारी मोनू राम, कार्यकारी सदस्य नरेश साहू, लकी कुमार, सागर साहू एवं अभिषेक कुमार को बनाया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola