Rajasthan: सचिन पायलट ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? राम प्रसाद मीणा के परिजन से मिलकर कह दी ये बात

Rajasthan Suicide updates : राम प्रसाद मीणा पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि किसी व्यक्ति को इस्तीफा देना है या नहीं, उसको रखना है या नहीं यह उस व्यक्ति और मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है.
Rajasthan Suicide updates : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में राम प्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की. आपको बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर राम प्रसाद मीणा ने कथित तौर पर राजस्थान के एक मंत्री से परेशान होकर आत्महत्या की थी, जिसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गये.
मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह दुख पहुंचाने वाली घटना है. मैंने उनके पिताजी, भाई, बेटे से मुलाकात की है. इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध सीमा में और तथ्यों का संज्ञान लेते हुए जांच होनी चाहिए. जांच प्रभावित न हो और पुलिस पर कोई दबाव न हो और निष्पक्ष हो उसकी ज़िम्मेदारी भी हम सबकी है.
राम प्रसाद मीणा पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति को इस्तीफा देना है या नहीं, उसको रखना है या नहीं यह उस व्यक्ति और मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है. मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि हर व्यक्ति का नैतिकता का अलग पैमाना होता है. परिवार को न्याय मिले वह मैं चाहता हूं.
किसी व्यक्ति को इस्तीफा देना है या नहीं, उसको रखना है या नहीं यह उस व्यक्ति और मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि हर व्यक्ति का नैतिकता का अलग पैमाना होता है। परिवार को न्याय मिले वह मैं चाहता हूं: राम प्रसाद मीणा पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट pic.twitter.com/wVmkeVvAQi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
इधर राम प्रसाद मीणा की आत्महत्या पर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि राम प्रसाद को (आत्महत्या के लिए) मजबूर किया गया. हमने तय किया है कि हम और समाज की तरफ से इनके परिवार को 50 लाख रुपये इकट्ठा करके देंगे. इनको सुरक्षा देना सरकार की ज़िम्मादारी बनती है और ऐसी स्थिति नहीं आती. अगर सरकार मानती है तो ठीक नहीं तो हम प्रदर्शन करेंगे.
राम प्रसाद को (आत्महत्या के लिए) मजबूर किया गया। हमने तय किया है कि हम और समाज की तरफ से इनके परिवार को 50 लाख रुपए इकट्ठा करके देंगे। इनको सुरक्षा देना सरकार की ज़िम्मादारी बनती है और ऐसी स्थिति नहीं आती। अगर सरकार मानती है तो ठीक नहीं तो हम प्रदर्शन करेंगे: राम प्रसाद मीणा की… pic.twitter.com/YjEI9winKQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
उल्लेखनीय है कि युवक ने एक कथित वीडियो जारी कर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और अन्य को जिम्मेदार ठहराने के बाद सोमवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट सुभाष चौक स्थित चांदी की टकसाल में घटनास्थल पर पहुंचे जहां राम प्रसाद के परिवार के सदस्य भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ धरना दे रहे हैं. ये लोग एक मंत्री सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.
Also Read: राजस्थान कांग्रेस में घमासान जारी : सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट से पूछा- क्यों किया अनशन?
गौर हो कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार मामलों की जांच करवाने में गहलोत सरकार द्वारा ‘निष्क्रियता’ का आरोप लगाते हुए पिछले सप्ताह जयपुर में एक दिन का अनशन रखा था.
भाषा इनपुट के साथ
#WATCH राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में राम प्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की।
जमीनी विवाद को लेकर राम प्रसाद मीणा ने कथित तौर पर राजस्थान के एक मंत्री से परेशान होकर आत्महत्या की थी, जिसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गए। pic.twitter.com/QM57CiFpSl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










