#NobelPrize जापान में जन्मे अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

स्टॉकहोम : साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो को दिया गया. उनके उपन्यासों में भावानात्मक बल बहुत अधिक दिखता था. उन्होंने अपनी रचनाओं में दुनिया के साथ हमारे संबंधों के भ्रम को उजागर किया है. काजुओ इशिगुरो का जन्म आठ नवंबर 1954 को जापान […]
विज्ञापन
स्टॉकहोम : साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो को दिया गया. उनके उपन्यासों में भावानात्मक बल बहुत अधिक दिखता था. उन्होंने अपनी रचनाओं में दुनिया के साथ हमारे संबंधों के भ्रम को उजागर किया है.
BREAKING NEWS The 2017 #NobelPrize in Literature is awarded to the English author Kazuo Ishiguro pic.twitter.com/j9kYaeMZH6
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2017
Watch the very moment the 2017 #NobelPrize in Literature is announced! pic.twitter.com/7IcRm5Bb2f
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2017
काजुओ इशिगुरो का जन्म आठ नवंबर 1954 को जापान के नागासाकी में हुआ था. जब वे पांच वर्ष के थे तो उनका परिवार यूनाइटेड किंगडम आ गया था और वे वहीं बस गये. काजुओ ने आठ किताबें लिखीं हैं साथ ही उन्होंने टीवी और फिल्म के लिए स्क्रिप्ट भी लिखा है.
जाक दुबोशे , जोआखिम फ्रैंक व रिचर्ड हेंडर्सन को मिला रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल
इशिगुरो ने 1978 में केंट यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री ली और पूर्व एंग्लिया यूनिवर्सिटी से क्रियेटिव राइटिंग में मास्टर्स की डिग्री ली. इशिगुरो अपने समय के प्रसिद्ध फिक्शन लेखकों में शुमार हैं. उनके चर्चित उपन्यास ‘द रिमेंस अॅाफ द डे’पर फिल्म भी बन चुकी है.यह उपन्यास 1989 में प्रकाशित हुआ था.
#NobelPrize 2017 : जानें कौन हैं मेडिसीन का नोबेल पाने वाले वैज्ञानिक माइकल डब्ल्यू यंग और जैफरी हॉल
वर्ष 2008 में टाइम्स पत्रिका ने इन्हें ब्रिटेन के 50 सर्वश्रेष्ठ लेखकों की सूची में 32वें स्थान पर रखा था.इनका सातवां उपन्यास ‘द ब्यूरिड जाइंट’वर्ष 2015 में प्रकाशित हुआ. इन्होंने साइंस फिक्शन लिखा और पाठकों का अपनी रचनाओं से अलग दुनिया से परिचय कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










