ePaper

पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर की दूरी पर विमान को मार गिराना भारत की बड़ी सामरिक उपलब्धि

Updated at : 10 Aug 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Air Force

ऑपरेशन सिंदूर

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जिस तरह पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर की दूरी पर एक बड़े विमान को मार गिराया गया है, वह भारत की बड़ी सामरिक उपलब्धि है. भारत की इस उपलब्धि की पुष्टि रडार ब्लिप के जरिए हुई है. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की है और इसके सबूत भी दिए हैं.

विज्ञापन

Operation Sindoor : वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने एक ऐसा काम किया, जो रिकाॅर्ड है. अमरप्रीत सिंह ने बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट के साथ एक बड़े विमान को भी मार गिराया. उन्होंने बताया कि बड़े विमान को लगभग 300 किमी की दूरी से मार गिराया गया. यह विमान संभवतः ELINT या AEW&C था, यह भारत की बड़ी उपलब्धि है क्योंकि 300 किलोमीटर की दूरी से अबतक सतह-से-आकाश तक किसी ने इस तरह का हमला नहीं किया था.

S-400 के जरिए भारत ने इस हमले को सफल बनाया

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया कि 300 किलीमीटर की दूरी से अपने लक्ष्य को साधना कठिन काम होता है और यह भी पुष्टि के साथ बता पाना मुश्किल होता है कि लक्ष्य सधा या नहीं. लेकिन भारत ने यह सबकुछ किया और यह संभव हो पाया एस-400 की मदद से. उन्होंने बताया कि रूसी मूल का एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ऑपरेशन सिंदूर में गेमचेंजर साबित हुआ. इस डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के ग्लाइड बॉम्ब जैसे लंबी दूरी से हथियारों को काम ही करने नहीं दिया. एस-400 की मारक क्षमता 400 किलोमीटर की रेंज तक है, जिसकी वजह से इसने पाकिस्तान के बड़े विमान को मार गिराया.

रडार के जरिए हुई बड़े विमान को मार गिराने की पुष्टि

वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हमने 300 किलोमीटर की दूरी पर जिस बड़े विमान को मार गिराया, उसकी पुष्टि मुश्किल हो सकती थी क्योंकि हमने काफी दूर से लक्ष्य को साधा था. लेकिन हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं क्योंकि इसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन से हुई है. रडार ब्लिप ने यह स्पष्ट कर दिया कि इंटरसेप्शन हुआ है.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

भारत की बड़ी सामरिक उपलब्धि

भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर दूर स्थित एक विमान को मार गिराया वह भारत की बड़ी सामरिक उपलब्धि है. इससे यह साबित होता है कि भारत स्टैंड-ऑफ अटैक क्षमता रखता है, जिसका अर्थ है कि भारत लंबी दूरी के लक्ष्यों को भी साध सकता है. इसका फायदा यह होगा कि भारतीय सेना अपनी सीमा में रहकर भी पाकिस्तान के अंदर बैठे अपने दुश्मनों को साध सकती है. यह भारत के उन्नत रडार सिस्टम का भी परिचय देता है. भारत की इस उच्च क्वालिटी की मारक क्षमता की वजह से उसकी धाक पड़ोसी देशों पर भी बनेगी और दुश्मन भारत के खिलाफ षडयंत्र करने से पहले विचार करेगा. साथ ही भविष्य में कोई भी पड़ोसी देश भारत पर हमला करने से पहले उसकी मारक क्षमता के बारे में सोचेगा, खासकर पाकिस्तान.

ये भी पढ़े: World’s Indigenous Peoples day : मृत्यु के बाद भी आदिवासी अपने पूर्वजों को रखते हैं साथ, अर्पित करते हैं प्रतिदिन भोजन

50% टैरिफ की धमकी देकर भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप, जिसे मानने को तैयार नहीं है सरकार; जानिए पूरी बात

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola