IPL में धोनी की कप्तानी को टक्कर देने वाला कोई नहीं दूर-दूर तक नहीं, Whistle Podu

Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

कप्तानी की बागडोर एक बार फिर धोनी के हाथ

MS Dhoni CSK captain 2025: चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का खिताब और 10 बार फाइनल में एंट्री दिलाने वाले आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में एक बार फिर सीएसके की कमान आ गई है. कैप्टन कूल की कप्तानी की ताकत से पूरा क्रिकेट जगत परिचित है, यही वजह है कि आईपीएल 2025 में संघर्ष कर रही टीम सीएसके को नई उम्मीद मिली है.

विज्ञापन

MS Dhoni CSK captain 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की बागडोर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में आ गई है. जुलाई में अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी की कोशिश यह होगी कि वह आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दें और सबसे अधिक उम्र के कप्तान बनें, जिसने अपनी टीम को खिताब दिलाया. हालांकि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का अबतक का जो रिकॉर्ड रहा है उससे निराशा ही हाथ लगी है क्योंकि अबतक खेले गए पांच मैचों में से चार में सीएसके को हार ही नसीब हुई है और महज एक मैच ही टीम जीत सकी है. अब चूंकि कप्तानी एक बार फिर धोनी के पास आ गई है, तो फैंस को उम्मीद है कि सीएसके की गेम में वापसी होगी और माही की कप्तानी में कोई चमत्कार होगा. धोनी ने सीएसके को अपनी कप्तानी में पांच बार खिताब दिलाया है.- 

धोनी की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बन चुका है CSK

Team CSK
चेन्नई सुपर किंग्स

 

एमएस धोनी आईपीएल  के सबसे सफल  कप्तान माने जाते हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 226 मैचों में अपनी टीम के लिए कप्तानी की और उनमें से 133 में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 58.84% है. इतना ही उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार 2010,2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है. इसके अलावा उनकी ही कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 10 बार फाइनल में पहुंचा. सीएसके की टीम 12 बार प्लेऑफ में भी जगह बनाने वाली टीम रही है.

 2008 से 2023 तक की सीएसके की कप्तानी

आईपीएल की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे. बीच में जब 2016 और 2017 में सीएसके पर बैन लगा हुआ था, तब महेंद्र सिंह धोनी पुणे सुपर जायंट्‌स के कप्तान थे. 2024 में धोनी ने सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी और खुद एक आम खिलाड़ी की तरह टीम का हिस्सा बने. हालांकि उनका रुतबा कभी कम नहीं हुआ. धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में अबतक 269 मैच खेले हैं और 234 इनिंग खेलकर उन्होंने 5346 रन बनाएं हैं. उनका अधिकतम स्कोर 84 है और उन्होंने आईपीएल में 259 छक्का और 369 चौका जड़ा है. उन्होंने अबतक 24 हाफ सेंचुरी भी बनाई है.

आईपीएल में धोनी की कप्तानी को टक्कर देने वाला कोई नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में धोनी सबसे ऊपर हैं. उनके बाद जिनका भी नाम लिस्ट में है, उनमें से कोई भी उनका रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में नहीं है. धोनी के बाद रोहित शर्मा का नाम है जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में 158 मैच खेले हैं जिनमें ने 87 में उन्हें जीत मिली और 67 में उनकी टीम को हार मिली. सफल कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 143 मैच में कप्तानी की और 66 मैच में उन्हें जीत मिली और 70 मैच में हार. धोनी, रोहित और कोहली इन तीनों ने 2023 में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी है, इसलिए शर्मा और कोहली तो धोनी की बराबरी अब नहीं कर पाएंगे. चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: गौतम गंभीर और डेविड वार्नर हैं, गंभीर ने 129 मैच खेलकर 71 में जीत दर्ज की और 57 में हार, जबकि वार्नर ने 83 मैच खेले जिसमें से 40 में जीत और 41 में उन्हें हार मिली.

Also Read : क्या होगा वक्फ एक्ट का भविष्य ? जब संविधान में धार्मिक समुदायों को मिले हैं ये अधिकार…

जब बिहार में एक साथ बिछा दी गईं थीं 30–40–50 लाशें,  नरसंहारों की कहानी कंपा देगी रूह

रोहित शर्मा को राज बावा जैसे यंगस्टर से रिप्लेस कर मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा संदेश, टीम से फेयरवेल की तैयारी

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola