मार्शल लॉ लगाए जाने का अर्थ है सरकार को बदलना. मार्शल लॉ लगाए जाने के बाद सेना का शासन स्थापित हो जाता है और सभी नागरिक अधिकारों को स्थगित कर दिया जाता है. सेना के इस शासन में लोगों के लिए नागरिक कानूनी प्रक्रियाओं को भी स्थगित या निलंबित कर दिया जाता है. नागरिकों की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सेना का शासन होता है.