PHOTOS: सबसे सस्ता स्मार्टफोन ! 10 हजार से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: सबसे सस्ता स्मार्टफोन ! 10 हजार से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन

Smartphone Under Rs.10000: लो बजट मोबाइल फोन (Low Budget Mobile Phone) अक्सर कमजोर फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन यहां जिन हैंडसेट्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उनमें आपको दमदार कैमरा, जानदार बैटरी और पावरफुल रैम भी मिलेगा.

विज्ञापन
undefined

फेस्टिव सीजन (Festive Season) में अगर आपको नये स्मार्टफोन (New Smartphone) की तलाश है, तो हम आपको बता रहे हैं 10 हजार रुपये से कम में आनेवाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में. लो बजट मोबाइल फोन (Low Budget Mobile Phone) अक्सर कमजोर फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन यहां जिन हैंडसेट्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उनमें आपको दमदार कैमरा, जानदार बैटरी और पावरफुल रैम भी मिलेगा.

undefined

Nokia C30 Price & Specifications: 9,999 रुपये के नोकिया C30 स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A प्रॉसेसर मिलता है. 6.82 HD+ डिस्प्ले वाला यह मोबाइल फोन, ग्रीन और व्हाइट कलर में अवेलेबल है. इस हैंडसेट में 13 और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. 6000mAh की बैटरी के साथ इस फोन में 4GB RAM और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

undefined

Motorola E40 Price & Features: मोटोरोला e40 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है. 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले और UNISOC T700 प्रॉसेसर से लैस यह फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर में अवेलेबल है. फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 2MP के डेप्थ सेंसर और 2MP के मैक्रो विजन लेंस दिये गए हैं. यह मोबाइल 5000 mAh बैटरी के साथ 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है.

undefined

Infinix Hot 12 Price & Features: इनफिनिक्स हॉट 12 मीडियाटेक हीलियो G37 प्रॉसेसर के साथ आता है. 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले वाला यह फोन 7 डिग्री पर्पल, एक्स्प्लोरेटरी ब्लू, पोरल ब्लैक, टर्कोइज सायन कलर वेरिएंट्स के साथ 9,999 रुपये में अवेलेबल है. इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस और एआई लेंस मिलेगा. सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. 6000mAh बैटरी के साथ 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

undefined

Poco C31 Price & Features: पोको C31 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है. 6.53 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ यह फोन शैडो ग्रे और रॉयल ब्लू कलर्स में मिलेगा. इसमें मीडियाटेक G35 प्रॉसेसर दिया गया है. हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के साथ 2-2 मेगापिक्सल के 3 रियर कैमरा मिलेंगे. फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. 5000mAH की बैटरी वाले इस मोबाइल फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन भी दिये गए हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola