Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन इस वजह से शो में नहीं कर रही वापसी, देखें फैमिली एलबम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2021 2:30 PM

विज्ञापन

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’की दयाबेन का फैमिली एलबम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इन तसवीरों को देखकर ऐसा लग रहा है मानों दिशा फैमिली में खुद ज्यादा ही बिजी हैं.

विज्ञापन
undefined

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी को भी दर्शक का ढ़ेर सारा प्यार मिलता है. शो में जेठालाल-बबीता जी की जोड़ी, चंपलचाचा-जेठालाल की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाते हैं.

undefined

पिछले काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दयाबेन यानी की दिशा वकानी दूर हैं. उनके फैंस कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. शो में दया जेठालाल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब हंसाती है. दोनों के बीच की ट्यूनिंग काफी अच्छी थी. दयाबेन को शो में गरबा क्वीन के नाम से जाना जाता है.

undefined

दिशा वकानी सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस अपने फैंस से टच में रहने के लिए फैन पेज के जरिए अपडेट करती रहती हैं. अब दिशा वकानी की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फोटोज में दिशा अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी बेटी की फोटोज भी वायरल हो रही हैं.

undefined

फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है मानों दिशा इन-दिनों फैमिली टाइम एंजॉय कर रही हैं. वह अपने पति मां-बाप और बेटी को भरपूर टाइम दे रही हैं. दिशा वकानी अपनी शादी के बाद शो में कम नजर आने लगी थी. बाद में जब वह प्रेगनेंट हुई तो उन्होंने शो से दूरी बना ली. दिशा साल 2017 से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से गायब हैं.

undefined

दिशा वकानी के भाई के साथ भी उनकी फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. दिशा का भाई कोई और नहीं बल्कि ‘सुदंरलाल’ है. जी हां मयूर वकानी दिशा का असली भाई है. दोनों छोटे पर्दे और रियल लाइफ में भाई-बहन हैं. शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की बेटी की शादी है. इस शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी शामिल होगी. दिलीप ने दिशा को भी न्यौता भेजा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola