Salaar Box Office Collection Day 1: प्रभास की सालार का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, शाहरुख की डंकी को छोड़ा पीछे!

Salaar Box Office Collection Day 1: सालार रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन इसमें मुख्य रोल में है. केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की है.

सालार: भाग 1- सीजफायर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिव्यूज एक्स पर आ रहे हैं.

केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन है. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम सहित भारत की सभी पांच भाषाओं में रिलीज होने की उम्मीद है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सालार: पार्ट 1- सीजफायर को 400 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया है. प्रभास के अलावा इसमें टीनू आनंद, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, माइम गोपी, जॉन विजय जैसे कलाकार हैं.

Sacnilk की रिपोर्ट है कि सालार: सीज फायर – पार्ट 1 के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सभी भाषाओं में अपने पहले दिन भारत में 95.00 करोड़ की कमाई कर सकती है.

सीबीएफसी द्वारा ए सर्टिफिकेट प्राप्त इस फिल्म की अवधि 2 घंटे 55 मिनट तय की गई है. प्रभास अभिनीत फिल्म को ओडिशा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित कई भारतीय राज्यों में प्री-बुक किया गया था.

बताया जा रहा है कि प्रभास को फिल्म में उनके काम के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी गई है. इसके अतिरिक्त, वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई का 10 प्रतिशत प्राप्त करने के हकदार है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन को कथित तौर पर फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये की फीस ली है.

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की प्रभास की सालार से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई है. फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स के फैंस आमने-सामने है.

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डंकी भारत में पहले दिन सभी भाषाओं में 30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. ये कलेक्शन प्रभास की सालार की तुलना में काफी कम है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की डंकी को प्रभास की सालार कमाई के मामले में पीछे छोड़ देगी.
Also Read: Salaar Movie Review: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी के सामने कितना चला जादू, यहां जानेंप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










