ePaper

झारखंड : सावन की पहली सोमवारी पर दु:खहरणनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, भोले बाबा के जयकारे से गूंजा मंदिर परिसर

Updated at : 10 Jul 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : सावन की पहली सोमवारी पर दु:खहरणनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, भोले बाबा के जयकारे से गूंजा मंदिर परिसर

सावन की पहली सोमवारी पर दुखहरणनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. उत्तरवाहिनी नदी से जल उठा कर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए दुखहरणनाथ धाम मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया.

विज्ञापन
undefined

गिरिडीह जिले में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर सदर प्रखंड के उदनाबाद में स्थित बाबा दु:खहरण नाथ धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

undefined

उत्तरवाहिनी नदी से जल उठा कर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए दु:खहरणनाथ धाम मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया.

undefined

इस दौरान पूरे इलाका का माहौल भक्तिमय हो उठा. मंदिर के पुजारी ने बताया कि बाबा दु:खहरणनाथ धाम मंदिर की आस्था अलौकिक है.

undefined

उन्होंने कहा कि इस मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं के मन की हर कामना दु:खहरणनाथ बाबा पूर्ण करते हैं.

undefined

पुजारी ने यह भी बताया कि सावन की पहली सोमवारी के मौके पर यहां हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेशंकर को जलार्पण के लिए पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं.

undefined

इधर, पहली सोमवारी पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola