Jhalak Dikhhla Jaa Winner: असम की गुंजन सिन्हा ने जीता झलक दिखला जा शो, जानें कौन है गुंजन
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Nov 2022 9:54 AM
Jhalak Dikhhla Jaa 10 winner Gunjan Sinha: झलक दिखला जा 10 को इस सीजन का विनर मिल गया है. गुंजन सिन्हा ने रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया. चलिए आपको बताते है गुंजन कौन है.

झलक दिखला जा 10 को इस सीजन का विनर मिल गया है. गुंजन सिन्हा को इनाम में 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार मिला. जीत के बाद वो काफी खुश है.

गुंजन सिन्हा ने रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया. टॉप 3 में गुंजन, रुबीना और फैसल थे.

गुंजन सिन्हा का जन्म 2014 में हुआ है. वो गुवाहाटी, असम से है. उसके पिता रणधीर सिन्हा एक पुलिस अधिकारी हैं और मां हिमाद्री एक गृहिणी है. गुंजन ने डांस दीवाने सीजन 3 से अपना टीवी डेब्यू किया. इसमें वो कोरियोग्राफर सागर बोरा के साथ थी. हालांकि वो ये शो जीत नहीं पाई थी.

पिंकविला से बातचीत में गुंजन सिन्हा ने बताया कि वो जीते हुए रकम का क्या करेगी. गुंजन ने कहा, अभी मैं वह पैसा नहीं ले सकती. इसलिए मैं दे रही हूं. यह मेरे माता-पिता के लिए है और मैं जो कुछ भी खरीदना चाहता हूं, वे मेरे लिए खरीद देंगे.

गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला जा 10 में जजेस को अपने डांस से इम्प्रेस कर दिया था. उनके इंस्टाग्राम पर शो के जजेस नोरा फतेही औऱ करण जौहर के साथ तसवीरें मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










