Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ को अब मिलेगा ऑस्कर! डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- आवेदन प्रक्रियाओं पर काम…

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ को अब मिलेगा ऑस्कर! डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- आवेदन प्रक्रियाओं पर काम…

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को ऑस्कर के लिए भेजने की योजना बना रहे हैं. उनकी टीम आवेदन प्रक्रियाओं पर काम कर रही है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते के खत्म होने से पहले ही 470 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

undefined

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच, निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह गदर 2 को ऑस्कर के लिए भेजने की योजना बना रहे हैं और उनकी टीम आवेदन प्रक्रियाओं पर काम कर रही है.

undefined

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस संग एक इंटरव्यू में बताया कि लोग उन्हें फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं. ���न्होंने उल्लेख किया कि गदर: एक प्रेम कथा अकादमी पुरस्कारों के लिए नहीं गई और उन्हें नहीं पता कि गदर 2 वहां कैसे पहुंचेगी.

undefined

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हम इस पर कायम हैं. गदर 2 को जाना चाहिए, फिल्म इसकी हकदार है. गदर भी इसकी हकदार थी.

undefined

गदर 1947 के विभाजन पर आधारित थी, और हमने कहानी को बहुत अलग तरीके से बताया. यह एक नई और मूल कहानी थी, और गदर 2 भी एक नई और मौलिक कहानी है.”

undefined

निर्देशक ने फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल तक काम करने के बावजूद अपनी फिल्मों के लिए प्रशंसा नहीं मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने याद किया कि कैसे धर्मेंद्र पुरस्कार पाने की उम्मीद में अवॉर्ड शो के लिए नए सूट और टाई पहनते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया. उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं.’

undefined

हालांकि अनिल लोगों का प्यार पाकर खुश हैं और गदर 2 ने उनके दिलों को छू लिया है, उन्होंने कहा, ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन हम भी पुरस्कार चाहते हैं.’ उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हें पुरस्कार नहीं मिलेंगे क्योंकि उन्होंने कभी पुरस्कारों के लिए पैरवी नहीं की है.

undefined

रक्षाबंधन के मौके पर गदर 2 की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा गया. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 481.85 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola