ब्रह्मांड के पांच ऐसे ग्रह जो भविष्य में बन सकते हैं इंसानों का ठिकाना
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 6:02 AM
हमारी धरती सदियों से मानवों के रहने का ठिकाना रही है. कई तरह के जानवर और जीव जंतु भी यहां रहते है. लेकिन जिस तरह से पृथ्वी पर ग्लोबल वॉर्मिंग बढ रहा है उससे तो यही लगता है कि एक दिन धरती से मनुष्यों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.
हमारी धरती सदियों से मानवों के रहने का ठिकाना रही है. कई तरह के जानवर और जीव जंतु भी यहां रहते है. लेकिन जिस तरह से पृथ्वी पर ग्लोबल वॉर्मिंग बढ रही है उससे तो यही लगता है कि एक दिन धरती से मनुष्यों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते धीरे-धीरे हमारा पृथ्वी विनाश की ओर गति कर रहा हैं. इसलिए पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों की खोज में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं. नासा के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में कई ऐसे ग्रहों की खोज भी की है जो भविष्य में हमारा ठिकाना बन सकतें हैं. हम ऐसे पांच ग्रहों के बारे में बता रहे है जहां भविष्य में इंसान अपना बसेरा बना सकते हैं.

केप्लर 22बी
केप्लर-22बी केप्लर टेलिस्कोप से खोजा गया सबसे पहला और सबसे अनोखी इंसानों के लिए रहने लायक ग्रह है. हमारे से यह 6 सौ प्रकाश वर्ष दूर यह स्थित है. इसकी खोज 2011 में हुई थी और यह हमारे पृथ्वी से आकार में करीब ढाई गुना बड़ा हैं. इसकी सतह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हैं. इसके सतह का तापमान हम इंसानों के लिए बिलकुल अनुकूल हैं.

ग्लिएस 667सीसी
ग्लिएस 667सीसी एक नक्षत्र हैं , जो की हमसे 22 प्रकाश वर्ष दूर ट्रिपल स्टार सिस्टम में स्थित हैं. इस नक्षत्र के चारों तरफ 6 ग्रह चक्कर काटते हैं. इनमें से 3 ग्रह इंसानों के लिए रहने लायक हैं. ग्लिएस 667सी पृथ्वी के आकार से 1.8 ज्यादा बड़ा हैं और इसे एक बार परिक्रमा करने में 28 दिन का समय लगता हैं.

एचडी 85512बी
इसकी खोज 2011में हुई थी. उसी समय से वैज्ञानिक लगातार इसपर शोध कर रहे हैं. यह हमारी धरती से 35 प्रकाश वर्ष दूर है. यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 3.6 गुना ज्यादा बड़ा हैं और इंसानों के लिए बिलकुल रहने योग्य है. इस ग्रह के सतह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

ग्लिएस 581जी
पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों में ग्लिएस 581जी भी शामिल है. वैज्ञानिक अभी भी इस के बारे में सटीक जानकारी ढूंढने में लगे हैं.
यह ग्रह काफी ज्यादा पृथ्वी से मिलता जुलता हैं. इसलिए इसको पृथ्वी का क्लोन भी कहा जाता हैं.

ग्लिएस 581डी
इस ग्रह की खोज 2007 में हुई थी. ग्रीन हाउस गैस के मौजूदगी से यह पृथ्वी की तरह ही प्रतीत होता हैं. वैसे तो यह ग्रह ठंडा हैं, लेकिन ग्रीन हाउस इफैक्ट के कारण इस का तापमान बढ़ जाता है. यह भी भविष्य में इंसानों का ठिकाना बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










