36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें

60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की यह पहली भारत यात्रा है. इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे. जानें दोनों देशों के संबंध के बारे में खास बातें

Undefined
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें 6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से परिचय कराया. राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (29-31 मई) पर हैं.

Undefined
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें 7

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को भारत की पहली राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे. उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है. दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे.

Undefined
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें 8

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नयी दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की. कंबोडियाई राजा के साथ भारत की यात्रा पर 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

Undefined
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें 9

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कंबोडियाई राजा का भारत दौरा दोनों देशों के बीच सभ्यागत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने बताया कि गत 60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की यह पहली भारत यात्रा है. इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे.

Undefined
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें 10

कंबोडियाई राजा के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में मंगलवार शाम को राजकीय रात्रि भोज का आयोजन करेंगी. कंबोडियाई राजा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. उनका उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें