60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की पहली भारत यात्रा, देखें कुछ खास तस्वीरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 May 2023 2:03 PM
60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की यह पहली भारत यात्रा है. इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे. जानें दोनों देशों के संबंध के बारे में खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से परिचय कराया. राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (29-31 मई) पर हैं.

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को भारत की पहली राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे. उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है. दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे.

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नयी दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की. कंबोडियाई राजा के साथ भारत की यात्रा पर 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कंबोडियाई राजा का भारत दौरा दोनों देशों के बीच सभ्यागत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने बताया कि गत 60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की यह पहली भारत यात्रा है. इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे.

कंबोडियाई राजा के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में मंगलवार शाम को राजकीय रात्रि भोज का आयोजन करेंगी. कंबोडियाई राजा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. उनका उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










