OTT पर मौजूद हैं ये शानदार 7 वेब सीरीज, फ्री में कर सकते हैं एंजॉय, नहीं देखी तो जल्दी से निपटा डालें
लोग अब सिनेमाघरों में फिल्में देखने के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं. ओटीटी की दुनिया में कई बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. चलिए आपको बताते है ऐसे वेब सीरीज जिसे आप फ्री में देख सकते हैं.

‘असुर 2’ एक मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर सीरीज है. इसमें अरशद वारसी और बरुण सोबती और कई अन्य कलाकार है. इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है.

‘असुर 2’ एक डायस्टोपियन समाज के संकेत के साथ पौराणिक कथाओं और आधुनिक विज्ञान का संयोजन है. इस आप फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते है.

वेव सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है. नीरज पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित इस शो में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, शालिन भनोट, फ्रेडी दारूवाला, राहुल मित्रा और अध्ययन सुमन शामिल हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते है.

कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. सीरीज हमें कोचिंग व्यवसाय के बीच नए माहौल में तालमेल बिठाने में आईआईटी अभ्यर्थियों के संघर्ष से रूबरू कराती है. इसे आप टीवीएफ पर देख सकते हैं.

‘कोटा फैक्ट्री’ शो की कहानी कोटा के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक माहेश्वरी में पढ़ने वाले एक युवा छात्र वैभव के जीवन पर आधारित है. इसमें जिसमें मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज ने अभिनय किया है.

गुल्लक – भोपाल में शूट किया गया एक ऐसा शो है जिससे हर मध्यमवर्गीय परिवार जुड़ सकता है! अब तक इस शो के 3 सीजन आ चुके हैं. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

वेब सीरीज होम में अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल पाराशर, परीक्षित साहनी. इसे आप ऑल्ट बालाजी पर देख सकते हैं. होम यह पता लगाता है कि कैसे एक परिवार अपने मूल्यों पर कायम रहता है और छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढता है.

‘फिजिक्स वाला’ को आप अमेजॉन मिनी टीवी पर देख सकते हैं. इसमें राधा भट्ट, अनुराग अरोड़ा, अनुराग ठाकुर, इशिका गगनेजा और सैफ हैदर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

‘रफूचक्कर’ एक चालाक ठग राजकुमार की कहानी है, जो अमीरों और भ्रष्टों को ठगने में माहिर है. पासा तब पलट जाता है जब प्रिंस को शहर की सबसे सख्त और सबसे वकील रितु भंडारी का सामना करना पड़ता है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते है.

कहानी थाना सरसी कस्बे के एक सब-इंस्पेक्टर रवि त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है. बेव सीरीज कालकूट को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. सस्पेंस से भरपूर इस बेव सीरीज में खूब सारा रोमांच आपको देखने मिलेगा.
Also Read: Leo OTT Release: थलापति विजय की ‘लियो’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज! जानें कहां देखें ये मूवीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










