Tiger 3 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म का घट रहा क्रेज, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2023 9:15 AM
Tiger 3 box office collection day 6: मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए है. फिल्म में सलमान और कैटरीना जोया और टाइगर की भूमिका में दिखे है.

टाइगर 3, दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. टाइगर 3 का निर्माण और लेखन यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा द्वारा और निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया गया है.

टाइगर 3 ने रिलीज के पहले पांच दिनों के भीतर 210 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छठे दिन मूवी ने 13 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म का कुल कलेक्शन 200.65 करोड़ रुपये हो गया. जबकि वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

यह ब्लॉकबस्टर टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने एक बार फिर से जोया और टाइगर की भूमिका दोहराया है. जबकि इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखे है.

कैटरीना दर्शकों टाइगर 3 की ग्रैंड सक्सेस को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड और खुश हैं. इसलिए, फिल्म के लिए क्रेज देखना उनके लिए बहुत महत्व रखता है. बता दें कि फिल्म 12 नवंबर, रविवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं और इस बात की अधिक संभावना है कि प्रोडक्शन हाउस इसी पैटर्न को जारी रखेगा और अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज करेगा.

जावेद अख्तर ने सलमान खान को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, “मां-बाप को जो प्यार देना है, जिस तरह रहना है, जिस तरह बात सुनना, इस मामले में इनका जो सबसे बड़ा बेटा है, वो सबसे बड़ा स्टार हैं और वो बाप के सामने आंख उठाकर बात नहीं करता है. ये जो हमारी परंपरा है.

टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल प्ले किया है. बता दें कि पठान में सलमान खान ने भी कैमियो रोल निभाया था.
Also Read: Tiger 3 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘टाइगर 3’ की चाल, जानें अबतक की कमाई
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज के बाद पायरेसी का शिकार हो गई. फिल्म तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

सलमान खान पिछली बार किसी का भाई किसी की जान में दिखे थे. फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

सलमान खान के पास इन दिनों कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसमें किक, पठान वर्सज टाइगर, प्रेम की शादी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










