Dunki Release Date: शाहरुख खान की डंकी कब होगी रिलीज? किंग खान ने राजकुमार हिरानी की मूवी को लेकर कही ये बात

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान इस समय अपनी लेटेस्ट फिल्म जवान की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. इस साल उनकी बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज हो रही है. जनवरी में पठान रिलीज हुई थी और उसके बाद जवान, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. अब सबकी निगाहें डंकी के रिलीज पर है. डंकी कब रिलीज होगी, इसका खुलासा एक्टर ने कर दिया है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म जवान की सफलता को शाहरुख खान एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उनकी फिल्म डंकी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. डंकी के रिलीज डेट के बारे में उन्होंने बताया है, जिसे जानकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

undefined

शाहरुख खान ने कहा, “भगवान बहुत दयालु हैं, हमारे पास पठान है भगवान जवान के साथ और भी दयालु रहे हैं और मैं हमेशा यह कहता हूं. हमने 26 जनवरी, रिपब्लिक से शुरुआत की थी. जन्माष्टमी पर, कृष्णजी के जन्मदिन पर हमने यह फिल्म (जवान) रिलीज की.

undefined

शाहरुख खान ने कहा, “अब नया साल और क्रिसमस नजदीक है, हम डंकी रिलीज करेंगे. मैं राष्ट्रीय एकता रखता हूंय वैसे भी, जब मेरी फिल्म रिलीज होती है, तो ईद होती है.”

undefined

किंग खान ने कहा, ”मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैंने पिछले 29 वर्षों में जितनी मेहनत की थी, उससे कहीं अधिक मेहनत कर रहा हूं. मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा क्योंकि अब जब लोग फिल्म देखने के बाद खुश होते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है.”

undefined

डंकी राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और शानदार लेखक अभिजात जोशी द्वारा लिखित फिल्म है. शूटिंग शेड्यूल या वीएफएक्स टाइमलाइन में कोई देरी नहीं है और फिल्म क्रिसमस 2023 रिलीज के लिए तैयार होगी.

undefined

डंकी में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं. पहली बार शाहरुख खान के साथ तापसी काम कर रही है. कहा जा रहा है कि इसमें दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हैं. मूवी में विक्की कौशल भी है.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान इनदिनों सुर्खियों में है. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जबकि भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है.

undefined

शाहरुख खान ने जवान की सफलता पर कहा, “बहुत से लोग अपने घर नहीं लौटे. ऐसे कई लोग हैं जिनके बच्चे यहां हैं, जैसे निर्देशक एटली. इस फिल्म के असली नायक और नायिका वे तकनीशियन हैं जिन्होंने पिछले चार वर्षों से कड़ी मेहनत की है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola