क्या सलमान खान के जीजा आयुष ने एक्टर बनने के लिए अर्पिता संग की शादी, हुआ खुलासा, देखें क्या बोले एक्टर

Updated:
विज्ञापन
क्या सलमान खान के जीजा आयुष ने एक्टर बनने के लिए अर्पिता संग की शादी, हुआ खुलासा, देखें क्या बोले एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई. अगली बार एक्टर करण ललित बुटानी की ओर से निर्देशित फिल्म क्वाथा में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ इसाबेल कैफ हैं. अब आयुष ने इसबात पर चुप्पी तोड़ी है, कि क्या उन्होंने एक्टर बनने के लिए अर्पिता से शादी की.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाता है. अब एक्टर ने इसबात पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या उन्होंने एक्टर बनने के लिए अर्पिता से शादी की.

undefined

आयुष ने अर्पिता खान को काफी समय तक डेट करने के बाद 18 नवंबर 2014 को शादी कर ली. वे दो बच्चों के माता-पिता हैं – बेटी आयत शर्मा और बेटा आहिल शर्मा. अर्पिता से शादी के चार साल बाद आयुष ने लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा. उन्हें आखिरी बार सलमान खान के साथ अंतिम में देखा गया था.

undefined

आयुष शर्मा ने पैसे के लिए अर्पिता खान से शादी करने के दावों पर बॉम्बे टाइम्स को बताया, “अर्पिता एक बहुत मजबूत, आत्मविश्वासी महिला है, और उसे एक साथी के रूप में रखना मेरे लिए गर्व की बात है. हम दोनों ने कभी भी ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं दिया.

undefined

हालांकि जिस बात ने हम दोनों को सबसे ज्यादा परेशान किया. वह यह थी कि ट्रोल्स ने एक थ्योरी दी कि मैंने पैसे के लिए और एक अभिनेता बनने के लिए अर्पिता संग शादी की. मैं अर्पिता से प्यार करता था और इसलिए मैंने उससे शादी कर ली! अच्छी बात यह है कि वह यह जानती थी, मैं यह जानता था और हमारे परिवार इसे जानते थे.

undefined

अभिनेता ने सलमान खान के पैसे खर्च करने और उनकी शादी के लिए रोल्स-रॉयस कार जैसे महंगे उपहार प्राप्त करने की अफवाहों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा, “जब मैं छुट्टियों पर जाता था, तब भी मुझे ट्रोल किया जाता था, क्योंकि लोग कहते थे, ‘वह सलमान खान के पैसे उड़ा रहा है.’ ऐसी कहानियां थीं कि सलमान खान ने हमारी शादी में हमें एक रोल्स-रॉयस गिफ्ट की थी और मैं अभी भी सोच रहा हूं कि वह गाड़ी दिख क्यों नहीं रहीं.

undefined

अर्पिता लेखक सलीम खान और उनकी दूसरी पत्नी, अभिनेता हेलेन की गोद ली हुई बेटी हैं. वह परिवार में सबसे छोटी बच्ची है. उनकी बड़ी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के साथ उनके भाई सलमान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola