प्रभास-स्टारर ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ का विराट कोहली से है कनेक्शन, 18 दिन बाद फिल्म का आएगा धांसू ट्रेलर

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ के ट्रेलर का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. ट्रेलर का कनेक्शन विराट कोहली से जुड़ा हुआ है.
‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे.

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ के ट्रेलर का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सालार के ट्रेलर रिलीज के 18 दिन के पूरे होने को काउंट करना शुरू कर दिया है. दरअसल, विराट कोहली की जर्सी का नंबर भी 18 है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सालार: पार्ट 1 – सीजफायर के ट्रेलर रिलीज के बारे में बताया गया है. ट्रेलर लॉन्च होने में सिर्फ 18 दिन बचे हैं.

सालार: पार्ट 1 – सीजफायर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी और बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की डंकी से भिड़ेगी. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं.

प्रशांत नील का अपना गतिशील एक्शन ब्रह्मांड है जिसमें केजीएफ ब्रह्मांड शामिल है. सालार: भाग 1 – सीजफायर को सबसे बड़ी एक्शन फिल्म भी माना जाता है.

सालार को अमेरिका और दुनिया के कई अन्य देशों में बड़ी रिलीज मिल रही है. निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.

सालार के बाद प्रभास अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे. फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी में हैं.

प्रभास की साल 2002 में पहली फिल्म ईश्वर रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘वर्षम’, ‘छत्रपति’, ‘बाहुबली’, ‘डार्लिंग’, ‘मिस्टर परफेक्ट’, ‘मिर्ची’, ‘वर्षम’, ‘छत्रपति’, बाहुबली के दोनों पार्ट में काम किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्नभास की नेटवर्थ 215 करोड़ रुपये है. एक्टर एक फिल्म के लिए 15 से 40 करोड़ रुपये चार्ज करते है.
Also Read: Anupama: समर के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, Teri Meri Doriyaann में निभाएगा ये किरदारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










