Anupama: समर के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, Teri Meri Doriyaann में निभाएगा ये किरदार

तेरी मेरी डोरियां में साहिबा और अंगद काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद एक-दूसरे के करीब आए, लेकिन सीरत ने फिर से उनके रिश्ते में जहर घोल दिया. रोमी से छूटने के बाद अंगद और साहिबा साथ है. अब सीरियल में नयी एंट्री हो रही है.
Teri Meri Doriyaann New Entry: सीरियल तेरी मेरी डोरियां की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और इस वजह से ये टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. शो में लीड रोल विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर निभाते हैं. बहुत कम समय में ही दोनों ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. अंगद और साहिबा की लवस्टोरी में सीरत बार-बार आती है. सीरत चाहती है कि अंगद उसकी बहन को छोड़कर उसके पास आ जाए. अंगद और साहिबा की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है. कुछ महीनों में मेकर्स इसकी कहानी ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने में लगे हुए है. पहले सीआईडी फेम हृषिकेश पांडे की एंट्री हुई है. उसके बाद अंगद की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री रिया शर्मा सीरियल में एंट्री ले रही है. अब सुनने में आ रहा है कि शो में अनुपमा अभिनेता रवि मान इसमें एंट्री ले रहे.
तेरी मेरी डोरियां में रवि मान लेंगे एंट्री
तेरी मेरी डोरियां में साहिबा और अंगद काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद एक-दूसरे के करीब आए, लेकिन सीरत ने फिर से उनके रिश्ते में जहर घोल दिया. रोमी से छूटने के बाद अंगद और साहिबा साथ है. रोमी के खिलाफ उसके पिता ही गवाही देते है और अंगद जेल से छूट जाता है. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में अनुपमा अभिनेता रवि मान एंट्री ले रहे. उनके किरदार का नाम पार्थ होगा और वह शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रवि कई टीवी शोज में काम कर चुके है और वो अनुपमा और सौभाग्यवती भव: नियम और शर्ते लागू जैसे सीरियल्स में काम कर चुके है.
रिया शर्मा भी आ रही सीरियल में
वहीं, रिया शर्मा तेरी मेरी डोरियां में एंट्री ले रही. रिया अंगद की जिंदगी में दोबारा एंट्री करेंगी. अब उसके आने से अंगद और साहिबा के रिश्ते में क्या बदलाव होगा, ये देखने लायक होगा. सीरियल के ट्रैक की बात करें तो तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जाएगा कि अंगद पूरे परिवार को बताता है कि उसने दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरों में से एक खरीदा और इसे अपने संग्रह में शामिल किया. पूरा परिवार उसकी तारीफ करता है. साहिबा अंगद की तारीफ करती है और अंगद से कहती है कि उसे गर्व है कि वह अंगद सिंह बराड़ की पत्नी है. अंगद वो हीरा लाने के लिए मुंबई जाने का सोचता है और साथ में साहिबा को लेकर जाने के बारे में सबको बताता है. साहिबा कीरत से फोन पर बात करती है और अपने मुंबई जाने के बारे में बताती है.
तेरी मेरी डोरियां को लेकर क्या बोले हर्ष राजपूत?
तेरी मेरी डोरियां में हाल ही में रोमी का ट्रैक खत्म हुआ है. रोमी का किरदार हर्�� राजपूत ने निभाया था. शो के ऑफर को लेकर एक्टर ने कहा था, जब मुझे इस शो के लिए कॉल आया तो मैं गोवा में था. मैं छुट्टी पर था. जैसे ही मैंने इस किरदार रोमी के बारे में सुना, मेरे मन में पहला विचार यही आया कि मुझे यह करना है. मैंने अपने करियर में कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है. यह बहुत ही दिलचस्प किरदार है. बता दें कि एक्टर नजर, पिशाचिनी, साथ निभाना साथिया, हिटलर दीदी, सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं. एक्टर ने कहा, मैं विजयेंद्र को वर्षों से जानता हूं. वह एक अद्भुत इंसान हैं. हिमांशी भी वाकई बहुत अच्छी हैं. मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं नये सेट पर नये लोगों के साथ काम करने आ रहा हूं. शो को चलते हुए काफी समय हो गया है लेकिन किसी ने भी मुझे न्यू कमर जैसा महसूस नहीं कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










