Parineeti Chopra Wedding: 'द लीला पैलेस' में परिणीति-राघव लेंगे सात फेरे, एक दिन का किराया जान हो जाएंगे हैरान

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कपल उदयपुर पहुंच चुका है और उनकी तसवीरें लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे है. क्या आप जानते हैं कि जिस होटल सुइट में कपल की शादी होगी उसकी कीमत कितनी है?

विज्ञापन
undefined

परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कपल के परिवार वाले 22 सितंबर यानी आज उदयपुर पहुंच गए है.

undefined

परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने शादी के लिए झीलों के शहर उदयपुर, राजस्थान में द लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस बुक किए हैं. परिणीति-राघव ने लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे.

undefined

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, द लीला पैलेस होटल का सबसे महंगा महाराजा सुइट भी बुक किया गया है. इसकी कीमत प्रति दिन लगभग 10 लाख रुपये है. यह सुइट 3500 वर्ग फीट में फैला हुआ है. इसमें दोनों के लिए एक-एक कमरा बुक कराया गया है.

undefined

उदयपुर में पिछोला झील के मध्य में स्थित लेक पैलेस तक केवल नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है. राघव और उसकी बारात नाव से विवाह स्थल – लीला पैलेस, जो पिछोला झील के तट पर है – तक यात्रा करेंगे.

undefined

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में लजीज पंजाबी खाना और स्थानीय राजस्थानी खाना मेन्यू में रखा गया है.

undefined

राजस्थान के घूमर नृत्य की प्रस्तुति के साथ सभी मेहमानों का स्वागत मेवाड़ी शैली में करने की तैयारी की गई है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा अपने खास दिन के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए ब्राइडल आउटफिट को पहनेंगी.

undefined

शादी 24 सितंबर दोपहर को होगी. शादी से पहले के उत्सवों में अमेंहदी, 90 के दशक की थीम पर आधारित संगीत, परिणीति और राघव की सेहराबंदी के लिए चूड़ा समारोह शामिल है.

undefined

परिणीति और राघव की शादी से पहले का उत्सव इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में शुरू हुआ. राघव के आवास पर अरदास का आयोजन किया गया और उसके बाद सूफी नाइट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola