KBC 15: रांची की मधुरिमा ने 25 लाख के सवाल पर उठाया रिस्क, नहीं दे सकी सही जवाब, क्या आपको पता है आंसर?

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2023 3:42 PM

विज्ञापन

KBC 15: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 15 सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड के रांची की मधुरिमा ने पहले राउंड में फास्टेस्ट फिंगर जीतकर हॉट सीट की शोभा बढ़ाई. मधुरिमा ने 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकी. चलिए आपको बताते है इस सवाल का जवाब कौन सा है.

विज्ञापन
undefined

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में रांची की हिनू निवासी मधुरिमा हॉटसीट पर नजर आई. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले बाजी मारी. मात्र 4.69 सेकंड में जवाब पूरा किया.

undefined

मधुरिमा से बिग बी ने शंकर-जयकिशन के बारे में 25 लाख रुपये का सवाल पूछा. सवाल था कि रघुवंशी और पांचाल किस संगीतकार जोड़ी के अंतिम नाम थे? विकल्प थे: ए) कल्याणजी-आनंदजी, बी) लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, सी) शंकर-जयकिशन और डी) आनंद-मिलिंद.

undefined

इस सवाल का जवाब उन्हें नहीं आता था. मधुरिमा ने सबसे पहले अपने वीडियो कॉल फ्रेंड की लाइफलाइन का इस्तेमाल करती हैं और अपने जीजा को कॉल करती हैं लेकिन वह सही जवाब देने में असफल हो जाते हैं.

undefined

जिसके बाद मधुरिमा ने अपनी आखिरी लाइफलाइन डबल डिप का इस्तेमाल किया. उन्हें दो बार जवाब देने का मौका मिला और दोनों बार उनका जवाब गलत निकला. सही उत्तर था: विकल्प सी – शंकर-जयकिशन.

undefined

मधुरिमा काफी निराश हो गईं, आखिरकार वह फिसलकर 3.20 लाख रुपये पर आ गईं. हालांकि अमिताभ बच्चन ने उन्हें इतना अच्छा खेलने और अपने संघर्षों और सकारात्मक दृष्टिकोण से उन्हें प्रेरित करने के लिए बधाई दी.

undefined

मधुरिमा झारखंड सचिवालय सेवा में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी (2013 बैच) के पद पर कार्यरत हैं. इनके पति कमलदीप कुमार सिन्हा उषा मार्टिन पावर प्लांट में कार्यरत हैं.

undefined

उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में बस खेलने गयी थीं, हारने या जीतने नहीं. उन्हें बस महानायक अमिताभ बच्चन को देखना था. उनको देखने का सपना पूरा हुआ.

undefined

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है. आप इसे SonyLIV ऐप पर भी देख सकते है.

undefined

इस बार कौन बनेगा करोड़पति 15 में ‘सुपर संदूक’ है जो उम्मीदवारों को गेम शो के दौरान खोई हुई चीज़ों को पुनः प्राप्त करने की अनुमति देगा. शो में डबल डिप नामक एक और लाइफ लाइन भी जोड़ी गई है.

undefined

अमिताभ बच्चन फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगे. इसमें बिग बी के साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास है. इसके अलावा वो फिल्म सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे.

Also Read: KBC 15: रांची की बेटी मधुरिमा पहुंची हॉटसीट पर, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आपका सरनेम क्या है? जानें क्या मिला जवाब
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola