Jawan Movie LEAKED: शाहरुख खान की फिल्म को HD में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे यूजर्स, ‘जवान’ इन साइटों पर हुई लीक

Jawan leaked online: शाहरुख खान की फिल्म जवान आज दुनिया भर में रिलीज हो गई. उम्मीद है कि यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित होगी. इस बीच सुनने में आ रहा है कि किंग खान की मूवी पायरेसी का शिकार हो गई.

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर कहा जा रहा है कि यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित होगी. फिल्म को रिलीज हुए कुछ घंटे ही हुए, इस बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर है.

फिल्म जवान रिलीज के साथ ही पायरेसी का शिकार हो गई. बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो मूवी तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला और अन्य जैसी पायरेसी साइटों पर लीक कर दी गई है.

जवान के लीक होने से बॉक्स ऑफिस के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं. फिल्म तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला जैसे साइट्सपर फ्री में डाउनलोड और देखने के लिए फुल एचडी संस्करण में ऑनलाइन लीक कर दिया गया है.

जवान के ऑनलाइन लीक होने से पहले ऐसी कई मूवीज है, जो पायरेसी का शिकार हो चुकी है. इसमें रजनीकांत की जेलर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सनी देओल की गदर 2 जैसी फिल्म शामिल है.

जवान का बजट करीब 300 करोड़ रूपए है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान ने तगड़ी फीस ली है. कहा जा रहा है कि उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है. इससके अलावा एक्टर को फिल्म के प्रॉफिट का 60 परसेंट भी मिलेगा.

फिल्म जवान का रिव्यू करते हुए कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने लिखा, जवान एक भावनात्मक रोलर कोस्टर था. भले ही मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं था, फिर भी इसने मुझे प्रभावित किया और मेरे रोंगटे खड़े कर दिए.

मुकेश छाबड़ा ने आगे लिखा, सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड और अखिल भारतीय फिल्मों में से एक जो मैंने देखी है. वहीं, रैपर राजकुमारी ने जवान को लेकर कहा, मैं आप लोगों को कोई रहस्य नहीं बताऊंगी लेकिन यह दिमाग हिला देने वाला था.

फिल्म जवान के रिलीज से पहले बुधवार को निर्माताओं ने बुधवार मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक विशेष स्क्रीनिंग रखी. इसमें जवान की टीम के साथ-साथ कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन भी शामिल हुए.

शाहरुख खान की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थियेटर के बाहर फैंस शाहरुख खान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










