Jawan Box Office Collection Day 17: जवान ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, बनी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म, जानें कमाई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Jawan box office collection day 17: शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. शाहरुख की मूवी ने गदर 2, बाहुबली 2, केजीएफ 2 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की जवान ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. एटली की फिल्म घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जमकर कमाई भी कर रही है.

undefined

शाहरुख की मूवी ने गदर 2, बाहुबली 2, केजीएफ 2 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. 17वें दिन फिल्म ने किंग खान की फिल्म पठान मात दे दी है.

undefined

रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सभी भाषाओं में अपने 17वें दिन भारत में 13 करोड़ की कमाई की. पहले वीक इसने 389.88 करोड़ की कमाई की.

undefined

जवान ने दूसरे वीक में 136.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और अपने तीसरे शुक्रवार को, जवान ने 7.6 करोड़ की कमाई की. टोटल कमाई की बात करें तो मूवी ने 546.58 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

undefined

शाहरुख खान की मूवी जवान चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. बता दें कि किंग खान ने अपनी ही मूवी पठान को पीछे छोड़ दिया. पठान का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपए था.

undefined

शुक्रवार तक जवान ने दुनिया भर में 953.97 करोड़ की कमाई की. जल्द ही मूवी 1000 करोड़ की कमाई भी कर लेगा, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है.

undefined

जवान के सीक्वल को लेकर एटली ने कहा था, ”जवान के लिए अगर कोई मजबूत चीज मेरे पास आएगी तो मैं दूसरा भाग बनाऊंगा. मैंने एक ओपन एंड रखा है और मैं अभी या बाद में इसका सीक्वल लेकर आ सकता हूं. लेकिन एक दिन जवान का सीक्वल जरूर लेकर आऊंगा”.

undefined

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल प्ले कर रहे हैं. इसमें सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिधि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक भी हैं. जबकि संजय दत्त और दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल किया है.

undefined

कुछ समय पहले शाहरुख ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म को लेकर कहा था, ”यह एक जश्न है. हमें किसी फिल्म के साथ वर्षों तक रहने का मौका कम ही मिलता है. कोविड और समय की कमी के कारण जवान का निर्माण चार साल से चल रहा है.

undefined

किंग खान ने आगे कहा था, इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर दक्षिण के लोग जो मुंबई आकर बस गए. पिछले चार सालों से मुंबई में रह रहे हैं और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे कठिन काम है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola