Gadar 2 Box Office Collection: Jawan की रिलीज के बाद कैसा है गदर 2 का हाल? जानें अबतक का कलेक्शन
Sunny Deol on gadar 2 second anniversary
Gadar 2 box office collection day 28: सनी देओल स्टारर गदर 2 ने रिलीज के बाद सिर्फ 24 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है. अब शाहरुख खान की जवान के बाद गदर 2 ने कितना का बिजनेस किया, इस बारे में आपको बताते है.

सनी देओल की गदर 2 ने पठान और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ डाला है. गदर 2 में सनी और अमीषा पटेल 2001 की फिल्म गदर के तारा सिंह और सकीना के किरदार में नजर आए.

जवान के रिलीज के बाद गदर 2 बॉक्स ऑपिस पर धीमी पड़ गई है. Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान की मानें तो फिल्म ने भारत में 1.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो गए है.

गदर 2 की कुल कमाई 510.59 करोड़ हो गई है. गौरतलब है कि अनिल शर्मा निर्देशित मूवी ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया.

गदर 2 की सफलता का जश्न सनी देओल औऱ फिल्म की पूरी टीम ने मनाया. इस पार्टी में कई बड़े और नामी चेहरे नजर आए, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान पहुंचे थे.

गदर 2 में कई नये एक्टर्स की एंट्री हुई है, जिसमें सिमरत कौर, मनीष वाधवा, लव सिन्हा का नाम शामिल है. गौरव चोपड़ा नें भी मूवी में अहम किरदार निभाया है.

गदर 2, 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है. ड्रीम गर्ल 2, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से प्रतिस्पर्धा के बावजूद, गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर छा गई.

गदर 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था, मुझे लगता है कि बहुत बढ़िया मार्केटिंग की गई थी. जब मैं कहता हूं कि मार्केटिंग बहुत अच्छी है, तो मेरा मतलब है कि मार्केटिंग ने गदर के लिए पुरानी यादों को फिर से पैदा कर दिया है. गदर 2 की पूरी मार्केटिंग गदर 1 थी.”

गदर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 660 करोड़ रुपये है. बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










