Gadar 2 Box Office: 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 23वें दिन कमा लिए इतने करोड़, बाहुबली 2 को देगी मात
Sunny Deol on gadar 2 second anniversary
Gadar 2 Box Office collection day 23: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म 500 का आंकड़ा छूने वाली है. 22 साल बाद 'गदर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, जिसे लेकर फैंस की उत्सुकता साफ दिख रही है.

अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 में 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से साथ में दिखे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसपर फैंस खूब सारा प्यार बरसा रहे है.

गदर 2 को रिलीज हुए 23 दिन हो गए है और अबतक इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 493 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जल्द ही ये 500 के करोड़ में शामिल हो जाएगी.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘गदर 2’ उनकी 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है. गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर 2001 की फिल्म जैसा ही जादू चलाने में कामयाब रही है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो पहले नंबर पर 543.05 करोड़ के साथ शाहरुख खान की पठान है और दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है, जिसने 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि गदर 2 की कमाई 493 करोड़ है. ऐसे में इतनी कमाई करने वाली अब तक की सबसे तीसरी भारतीय मूवी बन गई है.

गदर 2, 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी. इस अवसर का जश्न मनाने के लिए शनिवार को एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ. पार्टी की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

गदर 2 की इस सक्सेस पार्टी में देओल परिवार की तीनों पीढ़ियां शामिल हुईं. सनी देओल और भाई बॉबी देओल ने पैपराजी को एक साथ पोज दिया. सनी के बेटे राजवीर और करण देयोल भी पार्टी में दिखे. सनी की बहू द्रिशा आचार्य भी इस पार्टी में दिखी.

पार्टी में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसे सितारे भी नजर आए. वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख और सनी एक-दूसरे के गले लगते दिखे.

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की उपलब्धियों का विवरण साझा किया. उनके कैप्शन में लिखा है, “केजीएफ 2 को पार किया, अगली बाहुबली 2 को… #दंगल के *लाइफटाइम बिज़* को पार करने के बाद, #गदर2 ने #केजीएफ2 #हिंदी को पछाड़ दिया… #गदर2 अब #भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली #हिंदी फिल्म है… जारी है बड़े पैमाने पर क्षेत्रों में #बीओ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए…”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










