निर्देशक संजय गुप्ता ने शाहरुख खान की जवान और सनी देओल की गदर 2 पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यह चार दिन की चांदनी है
शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और रूकने का नाम नहीं ले रही. वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने 500 करोड़ रूपए की तगड़ी कमाई की है. फिल्म की सफलता पर निर्देशक संजय गुप्ता ने बड़ी बात कह दी है.

निर्देशक संजय गुप्ता ने गदर 2 और जवान की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दोनों फिल्म के सक्सेस पर बात करते हुए बड़ी बात कह दी है, जिसे जानकर आपको झटका लगेगा.

संजय गुप्ता ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, एक निर्माता को ऐसी बड़ी फिल्म बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि निर्माता को उद्योग से शीर्ष चेहरों को भी शामिल करने की जरूरत है. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी रोमांस भी शीर्ष सितारों के साथ एक बड़े बजट की फिल्म थी.

डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा, संजय गुप्ता ने कहा कि दर्शक वास्तव में तब वापस आएंगे जब फिल्मों का संयोजन सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देगा. फिल्म निर्माता ने कहा कि आजकल अगर किसी फिल्म को 4-5 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलती है और 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलती है तो निर्माता एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर देते हैं और 75 करोड़ रुपये की लाइफटाइम सुपरहिट घोषित कर दी जाती है.

संजय गुप्ता बोले कि जश्न मनाने जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शकों को पता था कि कुछ हफ्तों में सुस्त दौर लौट आएगा. उन्होंने कहा कि गदर 2 और जवान की सफलता से इंडस्ट्री को कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि केवल वही लोग पैसा कमा रहे हैं जिन्होंने परियोजना में निवेश किया है.

संजय गुप्ता ने कहा, शाहरुख खान की उनके काम और फिल्मों के प्रति जुनून की सराहना की. उन्होंने कहा कि किंग खान ने कभी भी फिल्मों से होने वाली कमाई को प्राथमिकता नहीं दी. शाहरुख खान निर्माताओं से कहते हैं कि वे उनकी बाजार कीमत चुकाने के बजाय फिल्म में निवेश करें.

शाहरुख खान की फिल्म जवान 400 क्लब में जल्द ही फिल्म शामिल हो जाएगा. वहीं, जवान दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है.

जवान रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. अबतक इसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है.

फिल्म जवान में कई स्टार्स ने काम किया हैं, जिसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं.

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 34वें दिन केवल 0.35 करोड़ की कमाई की है. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 516.43 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 674 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ऐसी चर्चा है कि गदर 2 इस साल अक्टूबर में ओटीटी रिलीज होगी. खबरें है कि गदर 2 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को जी5 पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










