Jawan में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण ने ली कितनी फीस? बोलीं- शाहरुख खान के साथ मेरा रिश्ता...
दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान में नजर आई थी. फिल्म में उनका कैमियो रोल था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए कोई पैसे नहीं लिए. एक्ट्रेस ने साथ ही किंग खान साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की.

फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल निभाया है. शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने भारत में अबतक 350 से ज्यादा का कलेक्शन किया.

फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण ने कितनी फीस ली. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी. इसपर एक्ट्रेस ने द वीक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जवान या फिल्मों में अपनी किसी विशेष भूमिका के लिए कोई शुल्क नहीं लिया.

दीपिका ने कहा, “मैं 83 का हिस्सा बनना चाहती थी क्योंकि मैं चाहती थी कि यह उन महिलाओं के लिए एक गीत हो जो अपने पतियों की महिमा के पीछे खड़ी हैं. मैंने अपनी मां को ऐसा करते देखा. ये उन पत्नियों के प्रति मेरी श्रद्धांजलि थी जो अपने पतियों के करियर को समर्थन देने के लिए बलिदान देती हैं.

दीपिका ने आगे कहा, शाहरुख खान के लिए कोई भी विशेष उपस्थिति हो, मैं वहां मौजूद हूं. रोहित शेट्टी के साथ भी ऐसा ही है.” बता दें कि इसी साल शाहरुख के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म पठान में काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान को अपना फेवरेट को-स्टार बताया. एक्ट्रेस ने कहा, ”शाहरुख और मैं बहुत भाग्यशाली रहे हैं कि हमें ओम शांति ओम से लेकर अबतक कुछ अविश्वसनीय फिल्मों में काम करने का मौका मिला.”

दीपिका ने आगे कहा, ”मैं अपने सबसे पसंदीदा सह-कलाकार शाहरुख के साथ काम कर रही हूं. हमारे बीच एक खूबसूरत रिश्ता है और मुझे लगता है कि दर्शक इसे हमेशा हमारी फिल्मों में देखते हैं.”

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने आठवें दिन 19.50 करोड़ का बिजनेस किया. अबतक टोटल कमाई 388.72 करोड़ हो गई. 400 क्लब में जल्द ही फिल्म शामिल हो जाएगा. वहीं, दुनियाभर में मूवी जल्द ही 700 करोड़ के पार पहुंच जाएगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएगी. इसके अलावा वो ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ ‘फाइटर’ में भी काम कर रही है.

दीपिका पादुकोण भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बनकर उभरी हैं. 2006 की कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ में अपनी पहली फिल्म से लेकर ‘छपाक’ में मालती के किरदार तक, दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग का लोहा सबसे मनवाया है.

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों कि लिस्ट काफी लंबी है.
Also Read: Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की जवान मचा रही गदर, 700 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म, जानें कलेक्शनप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










